Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नगर निगम में भारी हंगामा, मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: नगर निगम में भारी हंगामा, मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद, जाने वजह

Mahabir
Last updated: March 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में आज मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया की अगुवाई में हुई सदन की बैठक में भारी हंगामे के बीच बजट को पारित कर दिया गया। अमृतसर नगर निगम में आज भारी हंगामे के बीच 459.45 करोड़ का बजट पेश किया गया। कांग्रेस के 41 पार्षदों ने हाउस बैठक में ही नारेबाजी शुरू हो गई। बावजूद इसके बजट पास कर दिया गया।

Contents
  • मेयर चुनने के समय लोकतंत्र की हत्या
  • धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद
  • हंगामे की असली वजह

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अमृतसर (Amritsar) कांग्रेस पार्षदों के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बीच मेयर मोती भाटिया के साथ आम आदमी पार्टी के समर्थक पार्षदों ने हाथ खड़ा कर बजट को पास करवाने के बाद हाउस स्थगित कर दिया। बजट पास होने के बाद अब नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने, डीजल-पेट्रोल की खरीद, विकास कार्य, पार्षदों के भत्ते और बिजली बिल जैसी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

Amritsar Municipal Corporation News
Amritsar Municipal Corporation News

मेयर चुनने के समय लोकतंत्र की हत्या

उधर, कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि पहले नया मेयर चुनने के समय लोकतंत्र की हत्या हुई और आज बजट पास करते समय फिर वही हुआ है। कांग्रेस पार्षदों के अनुसार, जैसे ही नगर निगम हाउस की बैठक शुरू हुई मेयर मोती भाटिया ने मेयर प्रस्ताव पेश किया। पूरे आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भी समर्थन नहीं किया।

कांग्रेस के 41 और भाजपा के 8 व अकाली दल के 4 पार्षदों ने भी इसे मंजूरी नहीं दी। लेकिन शोर मचाते हुए मेयर व कमिश्नर वहां से चले गए कि बजट पास हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है।

Municipal Corporation Amritsar
Municipal Corporation Amritsar

धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद

कांग्रेस के बजट सत्र में विरोध करने का पहले भी अनुमान था। जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही मेयर, AAP पार्षद और कमिश्नर हाउस से निकले, कांग्रेस पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र का विरोध बताया। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अनुमान है कि जल्द न्याय मिलेगा व अमृतसर को नया मेयर मिलेगा।

अमृतसर में AAP का चला सिक्का, जितेंद्र सिंह मोती बने मेयर
अमृतसर में AAP का चला सिक्का, जितेंद्र सिंह मोती बने मेयर

हंगामे की असली वजह

कांग्रेस पार्षदों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया के पास इस समय बहुमत नहीं है। हाउस में कुल 85 पार्षद और 7 विधायक सदस्य हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के 24 पार्षद हैं, जिन्हें 7 आजाद पार्षदों और 2 भाजपा पार्षदों का समर्थन प्राप्त है।

इसके अलावा, कांग्रेस के 40 पार्षद और 1 आजाद पार्षद कांग्रेस के समर्थन में हैं, जबकि भाजपा के 7 और अकाली दल के 4 पार्षद हाउस में मौजूद हैं। यही दलील लेकर कांग्रेस के मेयर पद के दावेदार रहे विकास सोनी इस मामले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ले जा चुके हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब के स्कूलों में IPS और IAS अफसर होंगे मेंटर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी घोषणा, देखें VIDEO
Next Article Jalandhar News: जालंधर में सिपाही बन गया थानेदार, केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 1 लाख रुपए, CCTV फुटेज आई सामने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.