Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: हिन्दू नववर्ष का पहला दिन आज, ससुराल पक्ष से मिलेगी आर्थिक मदद, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: हिन्दू नववर्ष का पहला दिन आज, ससुराल पक्ष से मिलेगी आर्थिक मदद, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: March 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: आज 30 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)। राशिफल के अनुसार, 30 मार्च यानी हिंदू नववर्ष का पहला दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

Contents
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्त होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहे तो समय अच्छा है। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन अधिक थकान और भागदौड़ के कारण आप शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति का घर आना होगा, जिस कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किसी से बड़ी मदद मांग सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप थोड़ा संभल कर रहें। नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का सहयोग मिलेगा, परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ा सकता है। घर और परिवार में कुछ लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खानपान पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी मांगलिक काम का योग बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़े के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग शक्ति है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है। आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर में पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा जी की करें पूजा, यहां जाने पंचांग
Next Article Narendra Modi: PM नरेंद्र मोेदी RSS मुख्यालय पहुंचे, संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.