Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में भीषण कार एक्सीडेंट, दो की मौत; दो घायल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर में भीषण कार एक्सीडेंट, दो की मौत; दो घायल

Mahabir
Last updated: March 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर (Jalandhar) में सुबह एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा जालंधर के किशनगढ़-पठानकोट रोड पर हुआ। युवकों की कार को एक वाहन ने कट मार दिया, जिससे उनकी कार बेकाबू हो गई।

Contents
  • अज्ञात वाहन ने कट मारा तो अनियंत्रित हुई कार
  • 9 मिनट में मदद को पहुंची टीम
  • 2 को मृत घोषित किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ये हादसा तब हुआ, जब अमृतसर (Amritsar) से 9 दोस्त हिमाचल प्रदेश में स्थित मां चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने जा रहे थे। चार दोस्त एक गाड़ी में थे और पांच दोस्त दूसरी गाड़ी में। जब उनकी गाड़ी किशनगढ़ के पास पहुंची तो वह हादसे का शिकार हो गए। पहले नवरात्रि (Navratri) में सभी दोस्तों ने मां के दरबार में माथा टेकने का प्लान बनाया था।

Road safety force personnel took the injured to the hospital.
Road safety force personnel took the injured to the hospital.

अज्ञात वाहन ने कट मारा तो अनियंत्रित हुई कार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जिन्होंने एक-एक कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दो दोस्तों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई। मृतकों की पहचान अमृतसर कैंट के रहने वाले मोहित गुप्ता और अमृतसर के रहने वाले संजीव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में अमृतसर के रहने वाले राहुल कुमार, हैप्पी सिंह शामिल हैं।

घटना के वक्त कार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह चला रहा था। जानकारी के अनुसार, दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर चार दोस्त अमृतसर से होशियारपुर जा रहे थे। होशियारपुर से उन्हें हिमाचल जाना था। जालंधर- जम्मू नेशनल हाईवे पर जब उनकी गाड़ी किसनगढ़ चौक के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

Accident News: पंजाब में छात्रों से भरी गाड़ी के साथ बड़ा हादसा
Accident News

9 मिनट में मदद को पहुंची टीम

आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में रात करीब 1.50 बजे दी गई। सूचना मिलने के 9 मिनट बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

वहीं, पीड़ितों की गाड़ी को किस वाहन ने कट मारा, इस पर जालंधर देहात पुलिस की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस में आरोपियों को नामजद किया जाएगा।

died
died

2 को मृत घोषित किया

मौके पर पहुंचे एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि रात 1.50 बजे सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि किशनगढ़ चौक पर एक स्विफ्ट कार का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उनके सहकर्मियों ने कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा दो लोगों मृत घोषित कर दिया गया और बाकी के दो गंभीर रूप घायलों का इलाज शुरू किया गया।

एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि, मामले की जानकारी तुरंत थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर पुलिस को दी गई। क्राइम सीन पर जांच के लिए एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में युवक ने की हवाई फायरिंग, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Next Article Jalandhar News: जालंधर की कुख्यात महिला नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.