Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: माता-पिता-अध्यापक बैठक ने लिखी सफलता की नई इबारत, 20 लाख से अधिक माता-पिता हुए शामिल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: माता-पिता-अध्यापक बैठक ने लिखी सफलता की नई इबारत, 20 लाख से अधिक माता-पिता हुए शामिल

Mahabir
Last updated: March 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित मेगा माता-पिता-अध्यापक बैठक (PTM) में पूरे राज्य से 20.13 लाख से अधिक माता-पिता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने इस पहल को छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और बच्चों के परिवारों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Contents
  • माता-पिता ने फीडबैक फॉर्म भरा
  • प्रभावी मंच प्रदान करती
  • इस अभियान की सराहना की

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि मेगा पी.टी.एम. की बड़ी सफलता, छात्रों के लिए एक सहयोगी और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रति पंजाब सरकार (Punjab Govt) की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

माता-पिता ने फीडबैक फॉर्म भरा

उन्होंने बताया कि इस मेगा पी.टी.एम. में व्यापक भागीदारी रही, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने 100 से अधिक स्कूलों का दौरा किया, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 5,849 स्कूलों का दौरा किया और 1.23 लाख से अधिक माता-पिता ने फीडबैक फॉर्म भरा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नियमित रूप से माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों से फीडबैक लेकर राज्य में शैक्षिक मानकों में सुधार करने और छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री स बैंस ने इस पहल के दीर्घकालिक लाभों को उजागर करते हुए कहा कि यह बैठक माता-पिता और स्कूल शिक्षकों के बीच संवाद की खाई को पाटने में मदद करेगी, जिससे छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों का समाधान समय पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे माता-पिता और शिक्षकों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं।

प्रभावी मंच प्रदान करती

माता-पिता-अध्यापक बैठकें, माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई की नियमित समीक्षा करने में सहायता करने के साथ-साथ शिक्षकों को मार्गदर्शन और फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करती हैं। ये बैठकें न केवल माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाती हैं बल्कि स्कूल प्रशासन को सुधार के आवश्यक क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर भी देती हैं।

पंजाब सरकार की इस पहल की माता-पिता और शिक्षकों दोनों ने सराहना की। माता-पिता ने अपने बच्चों के शिक्षकों के साथ जुड़ने और उनके शैक्षणिक सफर को बेहतर तरीके से समझने के इस अवसर के लिए सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत किया, क्योंकि इससे उन्हें बच्चों के माता-पिता से जुड़ने और अपनी शिक्षण पद्धतियों पर उपयोगी फीडबैक प्राप्त करने का अवसर मिला।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

इस अभियान की सराहना की

वर्तमान शैक्षणिक सत्र की इस अंतिम मेगा पी.टी.एम. को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उन्होंने मोहाली से नंगल तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों की भारी भागीदारी और उनके उत्साह को देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने शिक्षा के इस अभियान की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने इस शैक्षिक उत्सव में पूरे समर्पण के साथ भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया, जिन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस धूरी का दौरा किया, तथा उनके समस्त कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों, स्थानीय प्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने गांव में सीवरेज प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
Next Article Punjab News: यूट्यूबर के घर पर हमले मामले में पंजाब पुलिस ने 7वें आरोपी को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.