Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का तोहफ़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने मुस्लिम भाइयों को दिया ईद का तोहफ़ा

Mahabir
Last updated: March 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मलेरकोटला। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा पेश किए गए वक़्फ़ संशोधन बिल का कड़ा विरोध करेगी।

Contents
  • एक महत्वपूर्ण कदम
  • विकास को बढ़ावा
  • रोडमैप तैयार किया जा चुका
  • नफरत के बीज किसी भी कीमत पर नहीं पनप सकते
  • बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ईद (Eid) के पवित्र त्योहार के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समुदाय इस बिल का जोरदार विरोध कर रहा है और आम आदमी पार्टी इस कठिन समय में समुदाय के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा के लिए पार्टी संसद और विधानसभा, दोनों में इस बिल का पुरजोर विरोध करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव कदम उठाएगी।

CM gives Eid gift to Muslim brothers
CM gives Eid gift to Muslim brothers

एक महत्वपूर्ण कदम

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में भूजल के संतुलित उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अब तक 15,947 रजवाहो को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे दूर-दराज़ के गांवों तक भी पानी पहुंच सका है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भूजल के संरक्षण के लिए है और किसानों को उनकी सिंचाई जरूरतों के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के प्रयासों को लेकर स्थानीय ईदगाह में नमाज़ के दौरान मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की कि लोग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को बड़े स्तर पर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है, क्योंकि नशे के खिलाफ लड़ाई को लोगों के सक्रिय सहयोग से ही जीता जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है और इसी दिशा में राज्य की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें न केवल यात्रियों के लिए सहूलियत बढ़ाती हैं, बल्कि सामान और सेवाओं की आसान उपलब्धता भी सुनिश्चित करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेहतर सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती हैं।

इस दौरान स्थानीय ईदगाह में नमाज़ अदा करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुस्लिम भाइयों को ईद के बड़े तोहफे के रूप में ऐतिहासिक कस्बे मलेरकोटला के समग्र विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने सभी को इस पवित्र त्योहार की बधाई दी और कहा कि यह रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्ति को दर्शाता है, जो दान और उदारता की भावना को सशक्त करता है और लोगों में सहानुभूति बढ़ाता है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

रोडमैप तैयार किया जा चुका

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पावन दिन भाईचारे और शांति के बंधनों को और मजबूत करेगा, जो हमारे महान गुरुओं, संतों और पीरों द्वारा प्रचारित महान मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार आपसी सद्भाव को बढ़ाता है और हमें प्रेम, दोस्ती और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से जाति, धर्म, रंग और नस्ल से ऊपर उठकर इस खुशी के त्योहार को पूरे जोश और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐतिहासिक शहर मलेरकोटला का विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसे ‘मॉडल ज़िला’ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरहिंद में छोटे साहिबज़ादों की शहादत के खिलाफ मलेरकोटला के नवाब द्वारा उठाई गई आवाज़ को पंजाब, विशेष रूप से सिख समाज, कभी नहीं भूल सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और इसके लिए पहले ही रोडमैप तैयार किया जा चुका है।

नफरत के बीज किसी भी कीमत पर नहीं पनप सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब में सामाजिक समरसता इतनी मजबूत है कि यहां किसी भी प्रकार की फसल उग सकती है, लेकिन नफरत के बीज किसी भी कीमत पर नहीं पनप सकते।

मलेरकोटला के निवासियों के लिए बड़ी परियोजनाओं की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जल्द ही 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिससे यह ज़िला मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ मलेरकोटला में 200 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि यहां पहले से मौजूद महिला कॉलेज को शैक्षिक सुविधाओं के स्तर को सुधारने के लिए अपग्रेड किया जाएगा।

CM gives Eid gift to Muslim brothers
CM gives Eid gift to Muslim brothers

बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मलेरकोटला में नए जिला प्रशासनिक परिसर और तहसील परिसर के साथ-साथ अमरगढ़ में भी एक और तहसील परिसर के निर्माण के लिए धन जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला और आसपास के गांवों में नया बस स्टैंड, लिंक सड़कें, सफाई सुविधाएं और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जरग-रोणी और खन्ना रोड को मजबूत कर लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी और बेरोजगार युवाओं को मिनी बसों के परमिट दिए जाएंगे, जिससे रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण परिवहन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध संपत्तियों, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मलेरकोटला के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और राज्य सरकार जिले के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 1865 मंडियों में किए पुख्ता प्रबंध
Next Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 48 नशा तस्कर गिरफ्तार; 16.7 किलो हेरोइन, 34 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.