Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जालंधर में SHO और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, दोनों गिरफ्तार; जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: जालंधर में SHO और सब इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, दोनों गिरफ्तार; जाने वजह

Mahabir
Last updated: March 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau Punjab) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत होशियारपुर जिले के थाना बुल्लोवाल में तैनात थानेदार (एसएचओ) रमन कुमार, सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और उनके अधीनस्थ सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरदीप सिंह को 1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Contents
  • मामले में फंसाने की धमकी दे रहे
  • बातचीत रिकॉर्ड कर ली

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरफ्तारियां मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर होशियारपुर जिले के गांव असलपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद की गई हैं।

मामले में फंसाने की धमकी दे रहे

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उक्त पुलिसकर्मी उसके पुत्र को एनडीपीएस कानून की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के अनुसार, उक्त एएसआई ने उसके पुत्र को केस से निकालने के लिए एसएचओ की ओर से 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा विनती करने के बाद रिश्वत की यह राशि घटाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।

BRIBE
BRIBE

बातचीत रिकॉर्ड कर ली

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और ऑडियो सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिए। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट द्वारा शिकायत की जांच करने और कानूनी सलाह लेने के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7ए, बीएनएस की धारा 61(2) और एनडीपीएस कानून की धारा 59 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हरप्रीत सिंह मंडेर, एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 65 गाड़ियों; 7 घंटे बाद पाया काबू
Next Article Laptop Overheating: क्या आपका लैपटॉप भी गर्मियों में हो रहा ज़्यादा गरम? अपनाएं ये टिप्स; नुकसान से बचाने में करेगा मदद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.