Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: April New Rules: आज से हुए कई बड़े बदलाव, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

April New Rules: आज से हुए कई बड़े बदलाव, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

Mahabir
Last updated: April 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। April New Rules: आज 1 अप्रैल (April) 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। साथ ही कई नए नियम लागू होंगे, जिसका असर आपकी आमदनी, खर्च और बचत पर पड़ेगा। इसमें आयकर स्लैब, टोल टैक्स, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, यूपीआई भुगतान, बैंकिंग नियम और कई अन्य बदलाव शामिल हैं।

Contents
  • टोल टैक्स में बढ़ोतरी
  • एलपीजी सिलेंडर की नई दरें
  • CNG, PNG और ATF की दरें
  • नया इनकम टैक्स स्लैब
  • UPI भुगतान से संबंधित परिवर्तन
  • नया पेंशन पोर्टल
  • RuPay डेबिट कार्ड की नई सुविधाएँ
  • क्रेडिट कार्ड परिवर्तन
  • बैंकिंग नियमों में बदलाव
  • डिजीलॉकर और GST नियमों में बदलाव

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

टोल टैक्स में बढ़ोतरी

अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको टोल टैक्स के लिए अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। एनएचएआई ने प्रमुख राजमार्गों पर टोल दरें 5 से 10 रुपये तक बढ़ाने की योजना बनाई है। यूपी में लखनऊ-कानपुर, वाराणसी-गोरखपुर और लखनऊ-अयोध्या मार्गों पर टोल दरें बढ़ेंगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी टोल शुल्क बढ़ने की संभावना है।

एलपीजी सिलेंडर की नई दरें

LPG Cylinder
LPG Cylinder

हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की नई लिस्ट जारी की जाती है। 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली है। इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 41 रुपये सस्ता हो गया है।

CNG, PNG और ATF की दरें

सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत में 4% की बढ़ोतरी की है, जिससे सीएनजी और पीएनजी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ सीएनजी और पीएनजी की दरें भी बढ़ने की संभावना है।

नया इनकम टैक्स स्लैब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के बजट में नए आयकर स्लैब की घोषणा की, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। यदि कोई व्यक्ति 12 लाख रुपये प्रति वर्ष सीटीसी के साथ नई कर व्यवस्था का विकल्प चुनता है, तो उसे कोई कर नहीं देना होगा। इसके अलावा आपको 75,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का भी फायदा मिलेगा।

UPI भुगतान से संबंधित परिवर्तन

जो लोग यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं कर रहे थे और जिनके नंबर लंबे समय से निष्क्रिय थे, उनके यूपीआई खाते आज से बंद हो जाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपने लंबे समय से यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको इसे दोबारा एक्टिवेट करना होगा।

नया पेंशन पोर्टल

केंद्र सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) शुरू करने जा रही है। 1 अप्रैल से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अगर कर्मचारी ने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है तो उसे न्यूनतम 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

RuPay डेबिट कार्ड की नई सुविधाएँ

NPCI ने RuPay डेबिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए कई नए लाभ जोड़े हैं। अब यह कार्ड स्पा सेशन, दुर्घटना बीमा, गोल्फ कोर्स प्रवेश, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ओटीटी सदस्यता, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कैब कूपन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

क्रेडिट कार्ड परिवर्तन

एसबीआई और एक्सिस बैंक जैसे कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट और बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं। खासतौर पर एयर इंडिया एसबीआई प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड और सिंपलिसिटी क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम को अपडेट किया गया है।

बैंकिंग नियमों में बदलाव

अगर आपका एसबीआई या किसी अन्य बैंक में बचत खाता है तो अब बैंक खाते में कम से कम एक न्यूनतम राशि रखना अनिवार्य होगा। मिनिमम बैलेंस न रखने पर भारी जुर्माना लग सकता है।

डिजीलॉकर और GST नियमों में बदलाव

अब निवेशकों को अपने डीमैट और सीएएस स्टेटमेंट को सीधे डिजीलॉकर में स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, जीएसटी पोर्टल में लॉग इन करने के लिए अब मल्टी-फैक्टर प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा, जिससे डेटा अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article LPG Price: गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव, इतने रुपए हुआ सस्ता
Next Article Pastor Bajinder Singh: रेप के दोषी पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.