Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Laapataa Ladies: क्या अरबी फिल्म की कॉपी है लापता लेडिज? निदेशक पर लगा कहानी चुराने का आरोप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Laapataa Ladies: क्या अरबी फिल्म की कॉपी है लापता लेडिज? निदेशक पर लगा कहानी चुराने का आरोप

Mahabir
Last updated: April 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Laapataa Ladies: किरण राव की बहुचर्चित ऑस्कर प्रविष्टि फिल्म ‘लापता लेडीज़’ एक बार फिर विवाद में फंस गई है। दरअसल, आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन तले बनी और किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसकी कहानी को खूब सराहा और फिल्म को ऑस्कर (Oscar) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी बनाया गया था।

Contents
  • क्या कहानी की गई चोरी?
  • फिल्म की कहानी और विवाद
  • मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हालांकि, यह पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। अब यह फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। ‘लापता लेडीज’ पर एक विदेशी फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ (Burqa City) से मिलती-जुलती है।

Arabic film Burqa City & Laapataa Ladies

क्या कहानी की गई चोरी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर Reddit और X (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने ‘लापता लेडीज’ और ‘बुर्का सिटी’ के बीच समानताओं की ओर इशारा किया है।

2019 में आई 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ मिडिल ईस्ट की कहानी दिखाती है, जहां एक व्यक्ति की नई दुल्हन गलती से किसी और महिला से बदल जाती है, क्योंकि दोनों ने बुर्का पहना होता है। यह फिल्म सटायर कॉमेडी थी और इसका संदेश समाज में महिलाओं की स्थिति पर व्यंग्य करता था।

‘लापता लेडीज’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्म में दो दुल्हनें गलती से बदल जाती हैं क्योंकि दोनों ने घूंघट डाला हुआ था। इस समानता को देखते हुए लोग इसे ‘बुर्का सिटी’ की नकल करार दे रहे हैं।

Kiran Rao's Lapata Ladies, India's official entry to the Oscars and projected as an original work, actually seems heavily inspired by a 2019 short film titled Burqa City.

Set in Middle East, the 19 min film follows a newlywed man whose wife gets exchanged due to identical… pic.twitter.com/b7GcHN2MmI

— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) March 31, 2025

फिल्म की कहानी और विवाद

‘लापता लेडीज’ की कहानी 2001 में निर्मल प्रदेश नामक एक काल्पनिक राज्य पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि ट्रेन में सफर के दौरान दो दुल्हनें आपस में बदल जाती हैं। एक दूल्हा गलती से दूसरी दुल्हन को अपने घर ले जाता है, जबकि असली दुल्हन रेलवे स्टेशन पर फंस जाती है।

इस घटना के बाद रवि किशन द्वारा निभाया गया पुलिस अधिकारी किशन इस रहस्य को सुलझाने के लिए आगे आता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया था।

Aamir Khan
Aamir Khan

मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब तक फिल्म के मेकर्स या किरण राव की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या यह विवाद महज एक संयोग है या वाकई फिल्म की कहानी प्रेरित है, यह देखने वाली बात होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Crime News: पंजाब में नाबालिग की खौफनाक करतूत, iPhone के लिए कर दी दोस्त की हत्या
Next Article Junk Food Ban: मोटापे के खिलाफ सरकार ने शुरू की लड़ाई, जंक फूड पर लगाया बैन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.