Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: आबकारी समूहों की ऑनलाइन नीलामी में डिस्कवर्ड प्राइस स्वरूप रिकॉर्ड 9,878 करोड़ रुपये की प्राप्ति- हरपाल सिंह चीमा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: आबकारी समूहों की ऑनलाइन नीलामी में डिस्कवर्ड प्राइस स्वरूप रिकॉर्ड 9,878 करोड़ रुपये की प्राप्ति- हरपाल सिंह चीमा

Mahabir
Last updated: April 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 207 परचून आबकारी समूहों के लिए अलॉटमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की।

Contents
  • शराब की उपलब्धता को सुनिश्चित करती
  • कारोबार के हिस्सेदारों में विश्वास को मजबूत किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह प्रक्रिया जो 5 मार्च, 2025 को शुरू होकर 2 अप्रैल, 2025 को समाप्त हुई, ने 9,017 करोड़ रुपये के अनुमानित लक्ष्य को पार करते हुए 9,878 करोड़ रुपये की वार्षिक लाइसेंस फीस प्राप्त करके निर्धारित रिजर्व कीमत से 9.5 प्रतिशत की बेमिसाल राजस्व बढ़ोतरी हासिल की, जो पंजाब के आबकारी विभाग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यहाँ जारी प्रेस बयान में यह प्रगटावा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आबकारी विभाग ने ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से 207 रिटेल समूहों को सफलतापूर्वक अलॉट किया है और इस पूरी प्रक्रिया को संबंधित धारकों द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। वित्त मंत्री ने इस शानदार सफलता का श्रेय आबकारी नीति 2025-26 में शामिल प्रगतिशील और हिस्सेदार-केंद्रित पहुँच को दिया, जिसे एक पारदर्शी और नियमित शराब व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया।

शराब की उपलब्धता को सुनिश्चित करती

साल 25-26 के लिए कुल आबकारी राजस्व 11,500 करोड़ रुपये से पार करने पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब आबकारी विभाग की लगातार साल-दर-साल सफलता सीधे रणनीतिक आबकारी नीति का परिणाम है, जो राजस्व उम्मीदों को परिभाषित करने के साथ साथ बाजार तय करते हुए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को सुचारू बनाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की गतिशील आबकारी नीति सही कीमतों पर उच्च-गुणवत्ता वाली शराब की उपलब्धता को सुनिश्चित करती है, जिससे उपभोक्ताओं के हितों के साथ राजस्व की बढ़ोतरी को संतुलित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

कारोबार के हिस्सेदारों में विश्वास को मजबूत किया

वित्त मंत्री ने शराब के गैर-कानूनी व्यापार और तस्करी (अंतर-राज्य और राज्य दोनों) पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग ने निगरानी और प्रवर्तन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए नागरिक और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतरीन तालमेल बनाकर सफलतापूर्वक इस कारोबार के हिस्सेदारों में विश्वास को मजबूत किया है और शराब व्यापार के लिए एक पारदर्शी और सहायक वातावरण प्रणाली को सुनिश्चित किया है।

आबकारी प्रबंधन में पंजाब की प्रमुख स्थिति की पुष्टि करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आबकारी और कराधान विभाग व्यापार की निगरानी और उपभोक्ताओं के हितों को बनाए रखते हुए राजस्व उत्पादन को बढ़ाने के अपने मिशन में दृढ़ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की प्राप्ति ने एक नया मील का पत्थर तय किया है, जिससे आबकारी क्षेत्र के आधुनिकीकरण और पारदर्शी प्रशासन में पंजाब की स्थिति और मजबूत हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मीत हेयर ने संसद में आढ़तियों के कमीशन और पंजाब के लिए स्पैशलें बढ़ाने का उठाया मुद्दा
Next Article Jalandhar News: जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, मशहूर पिज्जा समेत 7 दुकानें सील, देखें तस्वीरें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.