Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: “पंजाब की प्राचीन शान की बहाली के लिए कर रहे हैं अथक मेहनत- मुख्यमंत्री”
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: “पंजाब की प्राचीन शान की बहाली के लिए कर रहे हैं अथक मेहनत- मुख्यमंत्री”

Mahabir
Last updated: April 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि तीन साल तक पिछली सरकारों की गड़बड़ी को ठीक करने के बाद अब राज्य सरकार पंजाब (Punjab Govt) की प्राचीन शान की बहाली के रास्ते पर है।

Contents
  • जनता की खुशहाली पर ध्यान केंद्रित
  • 15,947 नहरों की सफाई की
  • निवेश करने के लिए आगे आ रही
  • सुव्यवस्थित योजना बनाई
  • सफलता के झंडे नहीं गाड़ देते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे
  • 70 लाख रुपये दिए

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यहाँ दो प्रमुख संस्थानों – अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (MSDC) पर आधारित “वर्ल्ड स्किल कैंपस ऑफ एक्सीलेंस” को जनता को समर्पित करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों की पीछे धकेलने वाली नीतियों और दुर्भावनाओं के कारण राज्य विकास में पिछड़ गया था।

We are working tirelessly to restore the ancient glory of Punjab- CM
We are working tirelessly to restore the ancient glory of Punjab- CM

जनता की खुशहाली पर ध्यान केंद्रित

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उद्योग संकट में था, नशा माफिया और गैंगस्टर पूर्ववर्ती शासकों के संरक्षण में फल-फूल रहे थे और पंजाब का विकास पटरी से उतर चुका था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता संभालने के पहले दिन से ही उनकी सरकार राज्य के समग्र विकास और जनता की खुशहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किए लगभग सभी वादे पूरे कर दिए हैं, और जो वादे नहीं किए गए थे, वे भी पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार रोज़ाना टोल दरें बढ़ा रही है, जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार ने पंजाब में 17 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह हर क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए योजनाएँ तैयार की गई हैं और उन्हें लागू किया गया है।

15,947 नहरों की सफाई की

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से पंजाब के 153 ब्लॉकों में से 117 में भूमिगत जल समाप्त हो चुका है और ये क्षेत्र ‘डार्क ज़ोन’ में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी भूजल संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया और पाँच नदियों की इस धरती पर नहरों के अंतिम छोर पर बसे किसानों को कभी भी नहरी पानी उपलब्ध नहीं हुआ। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार के सत्ता संभालने के बाद राज्य में 15,947 नहरों की सफाई की गई, जिससे दूरदराज़ के गाँवों तक भी नहरों का पानी पहुँचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जुलाई 2022 से घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करनी शुरू की है, जिसके बाद 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने पंजाब को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसी निजी कंपनी से पावर प्लांट खरीदा है। उन्होंने कहा कि इस थर्मल प्लांट का नाम तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है।

निवेश करने के लिए आगे आ रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पूर्ण रूप से सांप्रदायिक सौहार्द्र, शांति और सद्भाव है, जो मुख्य रूप से राज्य के समग्र विकास और खुशहाली के लिए ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त प्रयासों के कारण पिछले तीन वर्षों में अब तक राज्य में लगभग 97,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल और अन्य प्रमुख कंपनियाँ राज्य में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में रोज़गार का साधन देखना चाहते हैं ताकि वे नशे की लत से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरियाँ मिलें ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हों।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

सुव्यवस्थित योजना बनाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशा माफिया को खुली छूट दी थी, लेकिन उनकी सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एक सुव्यवस्थित योजना बनाई गई है और अब नशे के खिलाफ लड़ाई अपने चरम पर पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के अलावा इस अपराध में शामिल बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे डाला है और उनकी संपत्तियों को जब्त करके नष्ट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस युद्ध में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के बारे में इस व्हाट्सएप नंबर पर जानकारी साझा करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सफलता के झंडे नहीं गाड़ देते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का गुण विरासत में मिला है और उनकी क्षमताओं का सही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा हवाई जहाज की तरह होते हैं, और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए रनवे प्रदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पंजाब के युवा अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते और हर क्षेत्र में सफलता के झंडे नहीं गाड़ देते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने के बावजूद विनम्र बने रहें और कड़ी मेहनत में विश्वास रखें, क्योंकि यही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने युवाओं को पंजाब में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि इस धरती पर तरक्की और खुशहाली की असीम संभावनाएँ हैं।

70 लाख रुपये दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एक्सीलेंस सेंटर का विशाल कैंपस 20 एकड़ में फैला है, जिसमें 3,000 से अधिक छात्रों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने आईटीआई लुधियाना को गोद लिया है और इसे अपग्रेड करने के लिए अपने सांसद निधि से दो करोड़ रुपये और व्यक्तिगत रूप से 70 लाख रुपये दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैंपस ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक प्रशिक्षण लैब, रोबोटिक वेल्डर, 3डी प्रिंटर, सीएनसी मशीनें और अन्य अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों की उदासीनता के कारण मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर वर्षों से खाली और अनुपयोगी पड़ा था। लेकिन अब यह केंद्र युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एविएशन, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, कृषि कौशल विकास, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, नर्सिंग, सीएनसी प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग और अन्य कौशल विकास पाठ्यक्रमों की मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मंत्री कटारूचक ने अनाज मंडी से राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत की
Next Article Punjab News: पंजाब से नशे के खतरे को खत्म करने की ली शपथ, 139 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.