Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: अमृतसर में होने वाली समलैंगिक परेड रद्द, जाने क्या है कारण
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: अमृतसर में होने वाली समलैंगिक परेड रद्द, जाने क्या है कारण

Mahabir
Last updated: April 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में 27 अप्रैल को होने वाली गे-परेड (Gay Parade) को स्थगित कर दिया गया है। इस परेड को सिख जत्थेबंदियों की ओर से ऐतराज के बाद कैंसिल किया गया है। आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी और लिखा कि उनके सदस्यों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

Contents
  • राजनीतिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं
  • सिख संगठन ने किया था विरोध

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आयोजकों ने लिखा कि रिधम चड्ढा और मैं, रमित सेठ प्राइड परेड अमृतसर के आयोजक हैं। हम एक छात्र संगठन हैं और LGBTQIA समुदाय को जोड़ने और उनका उत्थान करने के लिए 2019 से अमृतसर (Amritsar) में शांतिपूर्ण परेड/उत्सव का आयोजन कर रहे हैं, मुख्य रूप से शहर में ट्रांसजेंडर लोगों और उनके अधिकारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Amritsar Gay Pride Parade Cancel
Amritsar Gay Pride Parade Cancel

राजनीतिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं

हमने अतीत में मार्गदर्शन परामर्श और नौकरी के अवसरों के साथ कई लोगों का समर्थन किया है, और हर जगह से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस साल, विरोध के कारण, हम सूचित कर रहे हैं कि प्राइड अमृतसर 27 अप्रैल, 2025 को रोज गार्डन में आयोजित होने वाली प्राइड परेड 2025 को रद्द कर रहा है।

हमारा इरादा किसी भी धार्मिक या राजनीतिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। हमारे सदस्यों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हम इसे सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाएंगे।

सिख संगठन ने किया था विरोध

ये परेड 27 अप्रैल को शाम 5 बजे रोज गार्डन में आयोजित हो रही थी। सिख संगठन के नेता परमजीत सिंह अकाली ने विरोध करते हुए कहा कि अमृतसर सिख धर्म की पवित्र नगरी है और यह शहर श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) जैसी धार्मिक विरासत से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां इस प्रकार के आयोजनों को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है।

विरोध करने वाले सिख संगठनों ने कहा था कि इस तरह के आयोजन धार्मिक नगरी में नहीं होने दिए जाएंगे। पहले भी सिख समुदाय अमृतसर जैसे शहर की पवित्रता के लिए खड़े रहे हैं और अब भी खड़े हैं। बेहतर होगा कि प्रशासन इसके लिए आगे आए और इस कार्यक्रम को अमृतसर में होने से रोके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Shiksha Kranti: पंजाब के 12 हज़ार सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की परियोजनाएँ होंगी जनता को समर्पित
Next Article Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ 37वें दिन भी जारी, 337 छापेमारियों के बाद 54 नशा तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.