Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में पूर्व मंत्री के घर पर बम से हमला करने वाले 2 गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, DGP का बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर में पूर्व मंत्री के घर पर बम से हमला करने वाले 2 गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, DGP का बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: April 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर बीती रात आतंकी हमला हुआ। ई-रिक्शे में बैठकर आए कुछ लोगों ने उनके घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे।

Contents
  • आंगन में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए
  • जालंधर में प्रदर्शन
  • ग्रेनेड फटने से जोरदार धमाका
  • फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर होगी पुष्टि
  • पुलिस कर रही रेड
  • ⁠ISI ने करवाया हमला: DGP

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ई-रिक्शे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है।

Manoranjan Kalia BJP
Manoranjan Kalia BJP

आंगन में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए

ये सारा घटनाक्रम उनके घर के बाहर लगे CCTV में कैद हुआ है। इसमें एक ई-रिक्शा पूर्व मंत्री के घर के बाहर से निकलता नजर आ रहा है। इस धमाके से पूर्व मंत्री के आंगन में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए। जमीन में गड्‌ढा भी हो गया। हालांकि, किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं, जोकि हमले के तुरंत बाद बाहर आ गए थे।

जालंधर में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने की प्रेस कांफ्रेंस
जालंधर में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने की प्रेस कांफ्रेंस

जालंधर में प्रदर्शन

हमला पंजाब में जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास रात करीब 2 बजे हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए।

अब पंजाब भाजपा के नेताओं ने जालंधर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही BJP पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में AAP सरकार और पुलिस के रोल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कालिया से बात कर मामले की जानकारी ली है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

A police personnel collects evidence after a “blast” took place outside the residence
A police personnel collects evidence after a “blast” took place outside the residence

ग्रेनेड फटने से जोरदार धमाका

सूत्रों के अनुसार, ई-रिक्शा ड्राइवर शास्त्री मार्केट चौक से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के सामने से होता हुआ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 की ओर जा रहा था। जब वह थाने के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार युवक खड़ा था। उसके साथ खड़ा दूसरा युवक उसे वहां से किराए पर बुक कर लेता है।

एक आरोपी ई-रिक्शा में बैठता है और वहां से उसे दोबारा शास्त्री मार्केट चौक की ओर जाता है। शास्त्री मार्केट चौक से पहले पूर्व मंत्री के घर के बाहर से गुजरते हुए ई-रिक्शे में बैठे युवक ने घर के अंदर ग्रेनेड फेंका और ई-रिक्शे में चलता चला गया।

ई-रिक्शा के कुछ दूर पहुंचने के बाद ग्रेनेड फटता है और जोरदार धमाका होता है। पुलिस जांच में पता चला है कि ई-रिक्शा ड्राइवर रेलवे स्टेशन की ओर भागा था और आरोपियों की बाइक शास्त्री मार्केट चौक से हाईवे की ओर चली गई।

Dhanpreet Kaur IPS
Dhanpreet Kaur IPS

फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर होगी पुष्टि

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। सैंपल ले लिए हैं। इस मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एरिया सिक्योर कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल ये ग्रेनेड है या कुछ और, इस पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। कई जगहों से हमने CCTV फुटेज कब्जे में लिए हैं।

Balst At Manoranjan Kalia residence in Jalandhar
Balst At Manoranjan Kalia residence in Jalandhar

पुलिस कर रही रेड

DGP शुक्ला ने कहा कि मामले में टेक्निकल पहलुओं पर जांच की गई। प्राथमिक जांच और गिरफ्तारियों के बाद तीनों आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब पुलिस की टीमें काम कर रहीं है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ और इनपुट्स हैं, जिसके आधार पर और भी रेड चल रही हैं।

जालंधर पुलिस की टीमों ने 12 घंटे के अंदर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अटैक में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी पुलिस ने किया रिकवर कर लिया है। ⁠इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता है। जीशान अख्तर NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के केस में भी वांटेड है। ⁠

Arpit Shukla IPS
Arpit Shukla IPS

⁠ISI ने करवाया हमला: DGP

पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मनोरंजन कालिया के घर पर किए गए हमले को 12 घंटे में ट्रेस किया गया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की अमन शांति को खराब करने के लिए ऐसा किया गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने ये हमला करवाया।

पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का लिंक सामने आया है। पंजाब पुलिस की टीमें अलग अलग जगहों पर रेड कर रहीं है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मामले में जांच की जा रही है। जिससे इनपुट मिल सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Accident News: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, मची चीख-पुकार
Next Article Jaipur Bomb Blast Case: सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद; 71 लोगों की गई थी जान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.