Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार ने युवाओं को नशों से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार ने युवाओं को नशों से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

Mahabir
Last updated: April 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को रूपनगर ज़िले के विभिन्न गांवों के स्कूलों और खेल मैदानों का निरीक्षण किया। जिन गांवों का दौरा किया गया उनमें चैड़ियां, बहरामपुर, चंदपुर, डकाला, लोहगढ़ फिड्डे, थली के खेल मैदान और सरकारी प्राइमरी स्कूल बहरामपुर चक्कलां शामिल हैं।

Contents
  • गांवों में जिम भी बनाए जाएंगे
  • सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया
  • स्कूल में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अवसर पर बातचीत करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब (Punjab) में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने और युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर गांव में खेल मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 13,000 गांवों में युवाओं की मांग के अनुसार ये खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों के मैदान शामिल होंगे।

गांवों में जिम भी बनाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बजट में 979 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इस राशि से सरकार द्वारा खेल मैदानों के साथ-साथ गांवों में जिम भी बनाए जाएंगे, जिससे युवा अपनी सेहत पर ध्यान दे सकें।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद ज़रूरी है क्योंकि खेलों से जुड़कर ही युवा वर्ग सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को जहां नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाता है, वहीं उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया है ताकि खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।

स्कूल में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला

सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्कलां का दौरा करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि तीन साल पहले जब हमने इस स्कूल का दौरा किया था, तो हमने टूटी हुई दीवारों वाले स्कूल देखे थे, न बेंच थे, न बाथरूम और न ही साफ पीने का पानी था। लेकिन आज इस स्कूल में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच, खेल मैदान, शौचालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और सुरक्षित चारदीवारी मौजूद है।

उन्होंने कहा कि “पंजाब शिक्षा क्रांति” के तहत राज्य के स्कूलों को और भी बेहतर बनाया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को अच्छी सेहत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास कर रही है ताकि पंजाब को एक बार फिर रंगला पंजाब बनाया जा सके।

इस अवसर पर चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरनजीत सिंह, रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर वरजीत वालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) मिस चंद्रज्योति सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमिंदर सिंह ढाहे, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन राम कुमार मुकारी के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मनाई गई विदाई पार्टी
Next Article Punjab News: मलेरकोटला रोड से सिद्धवां नहर लोहारा पुल तक सड़क के काम का इस दिन होगा आगाज़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.