Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: World Homeopathy Day: पंजाब में जल्द बनेगा सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

World Homeopathy Day: पंजाब में जल्द बनेगा सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

Mahabir
Last updated: April 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Homeopathy Day: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार होम्योपैथी को सहेजने और अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर लुधियाना जिले में एक सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की घोषणा की।

Contents
  • चिकित्सा प्रणाली को सहेजने के लिए आगे आने का आह्वान
  • डॉ. ने सफलताओं की जानकारी साझा की

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उल्लेखनीय है कि विश्व होम्योपैथी दिवस हर वर्ष 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह घोषणा पंजाब होम्योपैथी विभाग द्वारा स्थानीय म्यूनिसिपल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान की।

Dr Balbir Singh
Dr Balbir Singh

चिकित्सा प्रणाली को सहेजने के लिए आगे आने का आह्वान

होम्योपैथी को सहेजने और उसे बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने होम्योपैथिक डॉक्टरों और विशेषज्ञों से इस पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को सहेजने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस कॉलेज की स्थापना के लिए उठाई गई आवाज और निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कॉलेज पंजाब भर में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रमुख संस्था के रूप में कार्य करेगा।

होम्योपैथी विभाग को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने भविष्य में इस कॉलेज को एक पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान के रूप में अपग्रेड करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि होम्योपैथी विभाग में रिक्त पदों को भी भरा जाएगा और आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

डॉ. ने सफलताओं की जानकारी साझा की

इस अवसर पर प्रसिद्ध होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. ए.एस. मान और डॉ. अवतार सिंह ने भी होम्योपैथी में नई चिकित्सकीय पहल और सफलताओं की जानकारी साझा की। इन पहलों के माध्यम से, होम्योपैथी विभाग को बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवाओं की दक्षता सुनिश्चित करने और एक प्रमुख संस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, आयुष कमिश्नर दिलराज सिंह, पंजाब होम्योपैथिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. टी.पी. सिंह, आयुर्वेद निदेशक डॉ. रवि कुमार डुमरा, जिला होम्योपैथिक अधिकारी (डीएचओ), होम्योपैथिक मेडिकल अधिकारी (एचएमओ) और राज्य भर से विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम पंजाब होम्योपैथी विभाग के निदेशक डॉ. हरिंदर पाल सिंह की निगरानी में आयोजित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: वित्त मंत्री ने पंजाब रोडवेज पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक
Next Article Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, लेदर कांप्लैक्स रोड पर 13 दुकानें और श्माशानघाट के सामने 3 कोठियां सील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.