Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: iPhone: कैसे पता करें कि आपका iPhone असली है या नकली? इन तरीकों से करें अभी चेक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

iPhone: कैसे पता करें कि आपका iPhone असली है या नकली? इन तरीकों से करें अभी चेक

Mahabir
Last updated: April 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। iPhone: अगर आप भी नया iPhone खरीदने जा रहे है तो खरीदने से पहले चेक करें iPhone असली है या नकली। आप सब जानते हैं इन दिनों iPhone सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन्स में से एक बन गया है। इसके पीछे का कारण कहीं न कहीं इस फोन की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा है।

Contents
  • Siri खोल देगी राज
  • iPhone Lookup वेबसाइट से करें चेक
  • ये दो ऐप भी करें चेक
  • यहां करें फोन को कनेक्ट
  • ‘Measure’ ऐप से करें टेस्ट

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

लोग धड़ाधड़ इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद रहे हैं लेकिन इसी बीच फोन को ऑफलाइन खरीदने पर तो सबसे ज्यादा इस बात का डर बना रहता है कि कहीं iPhone डुप्लीकेट तो नहीं है। ऑनलाइन भी ऐसा फ्रॉड (Online Fraud) होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी नया आईफोन खरीद रहे हैं या आपने हाल ही में कोई नया आईफोन खरीदा है तो आप इन तरीकों से पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका आईफोन डुप्लीकेट तो नहीं है। इन तरीकों से आप किसी बड़े फ्रॉड से बच सकते हैं।

Siri खोल देगी राज

ऐसा देखा गया है कि डुप्लीकेट iPhones में Siri अक्सर सही से काम नहीं करती है या फिर उसका रिस्पॉन्स काफी ज्यादा खराब होता है। जबकि असली आईफोन में Siri काफी जबरदस्त तरीके से काम करती है जिससे आप कई काम बिना फोन को टच किए करवा सकते हैं।

इसे टेस्ट करने के लिए आप ‘Hey Siri, what’s the weather like today?’ जैसी चीजें Siri से पूछकर इसे टेस्ट कर सकते हैं। अब अगर इस कंडीशन में Siri रिस्पॉन्स नहीं देती या एक्टिव ही नहीं होती, तो हो सकता है कि आपका आईफोन डुप्लीकेट हो।

iPhone Lookup वेबसाइट से करें चेक

आपका आईफोन असली है या डुप्लीकेट इसे चेक करने के लिए आप Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने iPhone का Serial Number डालकर भी इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल पर जाकर Check Coverage – Apple लिखना होगा और पहली वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां Serial Number डालने के बाद अगर वेबसाइट कहे कि ‘Invalid Serial Number’ तो समझ जाइए कुछ तो गड़बड़ है। फोन का Serial Number देखने के लिए आपको पहले डिवाइस की Settings फिर General इसके बाद About और इधर से सीरियल नंबर कॉपी कर लेना है।

ये दो ऐप भी करें चेक

कई डुप्लीकेट iPhones में Compass, Gyroscope या TrueDepth जैसे कैमरा फीचर्स काम नहीं करते हैं या फोन में ये फीचर्स देखने को ही नहीं मिलते। ऐसे में आप इसका पता लगाने के लिए App Store से ‘Gyroscope Test’ या ‘Sensor Test’ ऐप डाउनलोड करके इस बात का पता लगा सकते हैं।

यहां करें फोन को कनेक्ट

आईफोन डुप्लीकेट है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आप iPhone को कंप्यूटर से कनेक्ट करके भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन को iTunes / Finder से कनेक्ट करके देखें। अब अगर डिवाइस iTunes या Finder में डिटेक्ट नहीं हो रहा है, तो ये फोन डुप्लीकेट भी हो सकता है क्योंकि असली iPhone मिनटों में Sync हो जाता है।’

‘Measure’ ऐप से करें टेस्ट

इसके अलावा आप ‘Measure’ ऐप की मदद से भी ये जान सकते हैं कि कहीं आपका आईफोन नकली तो नहीं है। Apple का यह AR ऐप सिर्फ असली आईफोन में ही सही ढंग से काम करता है। ऐसे में अगर ऐप चलता ही नहीं या iPhone में पहले से इंस्टॉल नहीं है, तो आईफोन डुप्लीकेट हो सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: धरनों से हुए नुकसान की भरपाई करेगी पंजाब सरकार! केंद्र सरकार ने लिखी चिठ्ठी
Next Article Passport Rules: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, इस नियम में किया गया बड़ा बदलाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.