Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विकास कार्यों का किया उद्घाटन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Mahabir
Last updated: April 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी हाई स्कूल उगराहां में 41.28 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन क्लासरूम और स्कूल की चारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने और स्कूली शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Contents
  • प्रदेश का नाम रोशन करने में सक्षम
  • शैक्षणिक दौरे आयोजित किए गए

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब में सत्ता में आई थी तो लोगों से वादा किया गया था कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जाएंगे और हम उस वादे को लागू करने में पूरी तरह सक्रिय हैं जिसके तहत पिछले 3 वर्षों में कई शिक्षा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है और अगले 2 वर्षों में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।

प्रदेश का नाम रोशन करने में सक्षम

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विषय आधारित लैब, नए क्लासरूम, पुस्तकालय, खेल के मैदान, बेंच और अन्य फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है, जिससे स्कूलों की कायापलट हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ताकि आने वाले समय में बच्चे भी अपनी योग्यता से न केवल स्कूल बल्कि प्रदेश का नाम रोशन करने में सक्षम बन सकें।

शैक्षणिक दौरे आयोजित किए गए

उन्होंने कहा कि पंजाब में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं और सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए फिनलैंड, सिंगापुर आदि देशों के शैक्षणिक दौरे आयोजित किए गए हैं ताकि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से शिक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले समय में दिड़बा हलके पर लगा पिछड़ेपन का कलंक मान सरकार ने विकास कार्यों की आंधी से पूरी तरह मिटा दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों का विकास कर रही हैं तथा नगर पंचायतों के सक्रिय पदाधिकारियों के माध्यम से शहरी विकास का कार्य उत्साहपूर्वक चल रहा है।

उन्होंने सभी नागरिकों को पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में सक्रिय रूप से सरकार का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अधिक से अधिक समय पढ़ाई को लगाएं, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानें, उनमें रुचि लें और अन तराशे हीरे को तराशने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर को 18 किलो हेरोइन सहित किया काबू
Next Article Punjab News: विधानसभा स्पीकर ने विभिन्न स्कूलों में 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.