Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: डीजीपी गौरव यादव द्वारा ‘नाइट डॉमिनेशन’ ऑपरेशन का नेतृत्व, नाकों और पुलिस थानों का किया निरीक्षण
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव द्वारा ‘नाइट डॉमिनेशन’ ऑपरेशन का नेतृत्व, नाकों और पुलिस थानों का किया निरीक्षण

Mahabir
Last updated: April 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार, बैसाखी पर्व के मद्देनज़र सार्वजनिक सुरक्षा को मज़बूत करने और सख्ती से कानून लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को राज्यव्यापी ‘नाइट डॉमिनेशन’ ऑपरेशन के तहत जालंधर और अमृतसर ज़िलों में औचक चेकिंग की।

Contents
  • कार्रवाई जिलों में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की
  • दशहरा ग्राउंड के पास चौकी का भी दौरा किया
  • सौहार्द को भंग करने के लगातार प्रयास
  • 651 सख्त नाके लगाए

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

देर रात की गई इस चेकिंग का उद्देश्य पुलिस की तैयारियों का मूल्यांकन करना, अपराध-रोधी प्रणालियों को मज़बूत करना और पुलिस-जनता संबंधों को सुदृढ़ करना था।

DGP Gaurav Yadav led 'Night Domination' operation
DGP Gaurav Yadav led ‘Night Domination’ operation

कार्रवाई जिलों में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की

यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक एक साथ की गई। पंजाब पुलिस (Punjab Police) मुख्यालय से विशेष डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक पुलिस ज़िले में इस ऑपरेशन की निगरानी के लिए व्यक्तिगत रूप से तैनात किया गया था। इसी तरह, सीपी/एसएसपी को विभिन्न नाकों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चेकिंग, रणनीतिक स्थानों पर गश्त टीमों की निगरानी आदि कार्यों के लिए अधिकतम फोर्स जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

अपने दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने विशेष चौकियों का निरीक्षण किया, नाकाबंदी ऑपरेशनों की समीक्षा की और ज़मीनी स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस थानों का दौरा किया।

दशहरा ग्राउंड के पास चौकी का भी दौरा किया

जालंधर में उन्होंने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के पास अपनी निरीक्षण प्रक्रिया शुरू करते हुए वाहनों की जांच प्रक्रिया का मूल्यांकन किया और अधिकारियों व नागरिकों से बातचीत की। ऑपरेशनों की निगरानी के लिए उन्होंने अर्बन एस्टेट स्थित पुलिस डिवीजन नंबर 7 और जालंधर छावनी स्थित दशहरा ग्राउंड के पास चौकी का भी दौरा किया।

पुलिस कमिश्नर, जालंधर धनप्रीत कौर के साथ डीजीपी ने लोगों से सीधा फीडबैक लिया, जिसमें जनता ने पुलिस की कार्यप्रणाली में गहरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पुलिस की सक्रियता से नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है।

Punjab Police
Punjab Police

सौहार्द को भंग करने के लगातार प्रयास

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब की सीमावर्ती स्थिति को लेकर कहा कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई जैसी विदेशी एजेंसियां राज्य की शांति और सौहार्द को भंग करने के लगातार प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब से पंजाब सरकार ने ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत आक्रामक मुहिम शुरू की है, तब से सीमा पार के नशा सिंडिकेट राज्य को अस्थिर करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि हमारी आक्रामक रणनीति ने नशों की उपलब्धता को काफी हद तक कम कर दिया है और हम इस खतरे का पूरी तरह से खात्मा करके ही दम लेंगे।

इसके बाद डीजीपी ने नाइट पुलिसिंग की निगरानी के लिए अमृतसर का भी दौरा किया और अधिकारियों को बैसाखी पर्व से पहले सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों को समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

651 सख्त नाके लगाए

नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 221 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 6,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की 1,000 से अधिक टीमों को राज्यभर में तैनात किया गया। उन्होंने आगे बताया कि राज्यभर के संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर कुल 651 सख्त नाके लगाए गए।

विशेष डीजीपी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 48 अपराधियों को गिरफ्तार कर 26 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और उनके दस्तावेजों की भी जांच की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, SHO को 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Next Article Khelo India Youth Games: वॉलीबॉल ट्रायल अब 14 अप्रैल को
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.