Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला-बोल! हजारों वॉलंटियर्स ने किया जमकर प्रदर्शन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: प्रताप बाजवा के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला-बोल! हजारों वॉलंटियर्स ने किया जमकर प्रदर्शन

Mahabir
Last updated: April 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज मोहाली में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के ग्रेनेड वाले भड़काऊ बयान के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और बाजवा के बयान को पंजाब की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचने वाला बताया।

Contents
  • बाजवा पर साधा निशाना
  • बाजवा के बयान को एक साजिश बताया
  • बाजवा पुलिस को सहयोग नहीं
  • ये रहे मौजूद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रताप बाजवा (Pratap Singh Bajwa) की सख्त निंदा की।

Pratap Singh Bajwa
Pratap Singh Bajwa

बाजवा पर साधा निशाना

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने बाजवा पर निशाना साधा और कहा, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आने के बाजवा के बेबुनियाद दावे, दहशत पैदा करने और आप सरकार द्वारा बहाल की जा रही शांति को भंग करने का एक प्रयास है। अगर बाजवा के पास विश्वसनीय जानकारी है, तो वह इसे पंजाब पुलिस के साथ क्यों नहीं साझा कर रहे हैं? इसके बजाय, वह राजनीतिक लाभ के लिए डर फैला रहे हैं।

अरोड़ा ने बाजवा के सामने दो स्पष्ट विकल्प रखे। पहला कि अपनी सूचना का स्रोत पुलिस को बताएं और दूसरा, अगर बात झूठी है तो पंजाब के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके दावे सही होंगे तो उनके खिलाफ दर्ज FIR तुरंत रद्द की जाएगी। अगर जानकारी गलत निकली तो उनपर कारवाई की जानी चाहिए।

बाजवा के बयान को एक साजिश बताया

अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ सहयोग करने से इनकार करने के लिए बाजवा की आलोचना की और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। अरोड़ा ने कहा, “यदि बाजवा अपने दावों को प्रमाणित नहीं कर पाते हैं, तो इससे उनके इरादों पर बेहद गंभीर संदेह पैदा होता है। पंजाब की खुफिया एजेंसियों के प्रति जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास करके वह उन ताकतों का समर्थन कर रहे हैं जो राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं।”

पार्टी नेता और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बाजवा के बयान को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता आप सरकार द्वारा पंजाब की तरक्की के लिए किए जा रहे कामों को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए वे अशांति पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। बाजवा की टिप्पणी उनकी हताशा और निराशा को दर्शाती है।”

बाजवा पुलिस को सहयोग नहीं

डॉ. रवजोत सिंह और डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आप सरकार ने नशा, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो पिछली सरकारों के दौरान बड़े पैमाने पर व्याप्त थे। डॉ. बलबीर ने कहा, “कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है और अब वे राज्य की प्रगति को पटरी से उतारने के लिए एकजुट हो गए हैं।”

आप नेताओं ने घोषणा की कि यदि बाजवा पुलिस को सहयोग नहीं करते या माफी नहीं मांगते तो आम आदमी पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेगी और उनके आवास की ओर मार्च करेगी।

AAP's attack against Pratap Bajwa
AAP’s attack against Pratap Bajwa

ये रहे मौजूद

आप नेताओं ने पंजाब की शांति और सद्भाव की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी राजनीतिक नेताओं से जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। अरोड़ा ने कहा, “पंजाब ने काफी कुछ झेला है। इसलिए इतनी कड़ी मेहनत और वर्षों के संघर्ष के बाद अर्जित इस शांति को हम किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देंगे।”

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, कुलवंत सिंह, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, हरचंद सिंह बरसट, आप नेता रणजोत हडाना, अमनदीप सिंह मोही, नील गर्ग, गोविंदर मित्तल, विनीत वर्मा, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर, करमजीत कौर, विक्की घनौर और सैकड़ों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Raid in Jalandhar: जालंधर में GST की रेड, कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त, नकली किताब छापने और फर्जी बिलिंग का चल रहा है बड़ा खेल
Next Article Punjab News: पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.