Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: घर से भागने वाले जोड़े अब स्थानीय पुलिस थानों में जाकर लगा सकते हैं सुरक्षा की गुहार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: घर से भागने वाले जोड़े अब स्थानीय पुलिस थानों में जाकर लगा सकते हैं सुरक्षा की गुहार

Mahabir
Last updated: April 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: घर से भागकर विवाह करने वाले जोड़ों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया (एसओपी) नोटीफाई की है, जिसके तहत ऐसे जोड़े (कपल्ज़) माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बजाय अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में सुरक्षा मांग सकते हैं।

Contents
  • 3 दिन के अंदर निर्णय लेना अनिवार्य किया
  • पंजाब पुलिस की 24 X 7 हेल्पलाइन 181 पर कॉल की सुविधा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह नई अधिसूचित एसओपी उन जोड़ों को राहत देने के लिए लायी गई है, जिन्हें सामाजिक या पारिवारिक विरोध के कारण जानी नुकसान या अन्य धमकियों का सामना करना पड़ता है। यह एसओपी माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए लायी गई है और इसका उद्देश्य सुरक्षा मांगने वालों के लिए संरचनात्मक सुरक्षा प्रणाली लागू करना है।

3 दिन के अंदर निर्णय लेना अनिवार्य किया

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब पुलिस के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इस एसओपी के तहत पंजाब के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में कम से कम सहायक सब-इंसपैक्टर रैंक तक का एक मनोनीत अधिकारी होगा, जिसका जिम्मा विशेष रूप से ऐसे जोड़ों की सुरक्षा संबंधी आवेदनों पर विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत आवेदन प्राप्त होने के तीन दिन के अंदर निर्णय लेना अनिवार्य किया गया है ताकि इस संबंध में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त, अधिक संवेदनशील मामलों में, जिनमें संभावित खतरे का अंदेशा हो, आवेदक को तुरंत अंतरिम सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (सीपीज़/एसएसपीज़) को जीवन और स्वतंत्रता को खतरे में डालने वाले ऐसे मामलों को हल करने के लिए प्रत्येक जिला पुलिस कार्यालय में 24 घंटे समर्पित हेल्प डेस्क प्रदान करने के लिए कहा गया है।

पंजाब पुलिस की 24 X 7 हेल्पलाइन 181 पर कॉल की सुविधा

गौरतलब है कि सहायता लेने के इच्छुक जोड़े पंजाब पुलिस (Punjab Police) की 24 X 7 हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके इस सुविधा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस एसओपी के तहत ऐसे जोड़ों को मिल रही धमकियों की संवेदनशीलता को देखते हुए सहायता मांगने वालों को सुरक्षित ठहराव प्रदान करना और राज्य/जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता की सुविधा अनिवार्य की गई है ताकि जरूरतमंदों के लिए व्यापक सहायता सुनिश्चित की जा सके।

इस एसओपी में एक अपील विधि भी शामिल है, यदि आवेदक की सुरक्षा की मांग को खारिज किया जाता है, तो ऐसे जोड़ें तीन दिनों के भीतर अपील प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं, जिसका निर्णय सात दिनों के अंदर किया जाएगा। इसके साथ ही सीपीज़/एसएसपीज़ को इस एसओपी के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी के लिए सभी जिलों में त्रैमासिक समीक्षा बैठकें करने के लिए भी कहा गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मजदूरी दरों में वृद्धि से मजदूरों को एक वर्ष में होगा 10 करोड़ रुपये का लाभ
Next Article Punjab News: कैबिनेट मंत्री द्वारा सरकारी स्कूलों में 1.41 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.