Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada News: कनाडा में पंजाबी छात्रा की हत्या, बस स्टाप पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada News: कनाडा में पंजाबी छात्रा की हत्या, बस स्टाप पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: April 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, न्यूयार्क। Canada News: Murder in Canada- कनाडा (Canada) में भारतीयों (Indian) के खिलाफ घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन कनाडा (Canada) के अलग अलग शहरों में भारतीय खासकर पंजाबियों (Punjabis) को निशाना बनाया जा रहा है। नया मामला 21 साल की छात्रा हरसिमरत रंधावा का है, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Contents
  • गैंगवॉर का शिकार
  • भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
  • कब हुई वारदात?

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक 21 साल की छात्रा घर से निकली और बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान छात्रा के सामने से एक कार गुजरी, जिसमें बैठे शख्स ने उस पर गोली चला दी। मृतक छात्रा का नाम हरसिमरत रंधावा है, जो कनाडा (Canada) के ओंटारियों (Ontario) में स्थित मेहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। हैमिल्टन पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है।

Canada News
Canada News

गैंगवॉर का शिकार

हरसिमरत रंधावा की हत्या की जानकारी साझा करते हुए टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि हैमिल्टन के ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से हमें काफी दुख हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हरसिमरत निर्दोष थीं, वो एक गैंगवॉर का शिकार हो गईं।

#WATCH: Chief Frank Bergen Of Hamilton Police Services Sends Strong Message To The “Thugs” Involved In Shooting That Took The Life Of An Innocent Bystander 'Harsimrat Randhawa' 🕊️🌺 pic.twitter.com/saLoDK1xyQ

— 401_da_sarpanch (@401_da_sarpanch) April 18, 2025

स्थानीय पुलिस के अनुसार हरसिमरत जिस बस स्टेशन पर खड़ी बस का इंतराजर कर रही थीं, वहां अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई। दो गाड़ियां एक-दूसरे पर गोली चलाने की कोशिश कर रही थीं और गलती से यह गोली हरसिमरत को जा लगी।

Canada News
Canada News

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

हरसिमरत रंधावा अंजाने में इस घटना का शिकार हुईं और उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में बना हुआ है। उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार के साथ हैं।

We are deeply saddened by the tragic death of Indian student Harsimrat Randhawa in Hamilton, Ontario. As per local police, she was an innocent victim, fatally struck by a stray bullet during a shooting incident involving two vehicles. A homicide investigation is currently…

— IndiainToronto (@IndiainToronto) April 18, 2025

कब हुई वारदात?

हैमिल्टन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाम को तकरीबन 7:30 बजे हमें इस हत्याकांड की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा हरसिमरत रंधावा बेसुध हालत में थीं और गोली उनके सीने में लगी थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें पता चला कि काली कार में बैठे किसी शख्स ने हरसमिरत पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। इस घटना में किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानें सील, अवैध निर्माणों पर एक्शन
Next Article Weather Update: पंजाब समेत देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.