Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: April 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरन तारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सरपंच बचित्र सिंह उर्फ बिक्कर के कत्ल के घिनौने केस में शामिल मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • गिरफ्तार व्यक्ति एक जूरायम-पेशा मुजरिम
  • आरोपी ने सरपंच के कत्ल की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई
  • रेकी करने में भी आरोपी का हाथ

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी बरवाला, तरनतारन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर, 2024 को तरन तारन के गांव नौशेहरा पन्नुआं में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सरपंच बचित्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गिरफ्तार व्यक्ति एक जूरायम-पेशा मुजरिम

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति सुखबीर सिंह एक जूरायम-पेशा मुजरिम है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के केसों और लूट-पाट की वारदातों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि उसके साथियों की पहचान करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों की और बारीकी से जांच की जा रही है।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि ए.आई.जी. संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में तरनतारन पुलिस की टीमों जो उक्त आरोपी का पीछा कर रही थीं, ने खुफिया जानकारी पर आरोपी को तरनतारन के पहुविंड क्षेत्र से काबू कर लिया।

आरोपी ने सरपंच के कत्ल की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि एजीटीएफ और तरनतारन पुलिस की पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, आरोपी व्यक्ति का पीछा किया और गांव पहुविंड में गुरुद्वारा साहिब के पास से उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमों ने उसका काला हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखबीर ने सरपंच बचित्र सिंह के कत्ल की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी।

रेकी करने में भी आरोपी का हाथ

उन्होंने कहा कि पीड़ित सरपंच की रेकी करने में भी आरोपी का हाथ था। एसएसपी ने कहा कि मुलजिम सुखबीर सिंह की गिरफ्तारी के साथ, तरनतारन पुलिस ने इस मामले में नामजद कुल आठ मुलजिमों में से सात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि और जांच जारी है और पुलिस टीमें अपराध में शामिल आठवें मुलजिम को दबोचने के लिए तलाश कर रही हैं।

 

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Landslide: जोजिला दर्रे के पास लैंडस्लाइड, भारी भूस्खलन से रास्ते बंद, पर्यटक फंसे
Next Article Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित की भेंट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.