Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: पहलगाम आंतकवादी हमले में शाहिद लोगों को विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर केंद्रीय के सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: पहलगाम आंतकवादी हमले में शाहिद लोगों को विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर केंद्रीय के सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Mahabir
Last updated: April 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पहलगाम आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) द्वारा अपने दफ्तर से एक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में जालंधर केंद्रीय के कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ हिस्सा लिया।

Contents
  • शामिल हुए लोगों का दिल से धन्यवाद किया
  • नाराजगी का सामना करना पड़ा
  • इट का जवाब पत्थर से मिला- विधायक

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जो हमारे लोगों पर पहलगाम (Pahalgam) मे हमला किया गया उस कृत्य के लिए पाकिस्तान का पूर्ण रूप से बहिष्कार होना चाहिए और इस आंतकवादी हमले में शामिल हर व्यक्ति को इस रूप से मौत के घाट उतारना चाहिए जिस तरह से बेचारे बेकसूर परिवारों को आतंकवादियों द्वारा उजड़ गया है।

MLA Raman Arora and hundreds of people from Jalandhar Central paid tribute

शामिल हुए लोगों का दिल से धन्यवाद किया

विधायक रमन अरोड़ा ने कैंडल मार्च दौरान अपने साथियों सहित पहुंचे लगनदीप सिंह, मनमोहन सिंह, राजू जसविंदर सिंह, बिल्ला रॉबिन लव, जतिन गुलाटी, त्रिलोक सिंह, प्रवीण पहलवान, तरनदीप सिंह, सन्नी, गंगा देवी, दीपक, कार्तिक सहोता, सोनू चड्ढा, नरेश शर्मा, अजय चोपड़ा, रविंद्र कुमार बंसल, विजय वासन, निखिल अरोड़ा, राजकुमार मदन, जोगिंदर पाल शर्मा, मुनीश बजाज, किशन लाल अरोड़ा, रमेश लाल अरोड़ा, राज अरोड़ा, सुरेश गुप्ता, अमित सहगल, राकेश भारद्वाज, परवीन पहलवान, अजय चोपड़ा, अश्वनी गुप्ता, मुनीश शर्मा, राजीव गिल, अनुकरण आनंद, राकेश कालरा, सन्नी कल्याण, रमन ग्रोवर, मनोज नन्ना, नरेश शर्मा, कीर्ति नगर पवन चावला सहित जालंधर केंद्रीय की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और मार्केट संस्थाओं से पहुंचे सभी जालंधर केंद्रीय निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप देश के उन बेकसूर लोग जिनको पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमारे हिंदुस्तान में दहशत फैलाने के लिए शहीद किया गया उनको शहादत देने के लिए आप पहुंचे हैं मैं आपका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

नाराजगी का सामना करना पड़ा

पाकिस्तान द्वारा इस प्रकार के हमले कर हमारे देश में शांति फैलाने का काम करने की असफल कोशिश की जा रही है लेकिन शायद पाकिस्तान इस बात को भूल गया है कि जब जब पाकिस्तान ने भारत के साथ इस प्रकार की हरकत की है उसके बाद पाकिस्तान को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।

विधायक रमन अरोड़ा ने केंद्र की सरकार से इस हमले में जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि आज केंद्र की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि जिन अधिकारियों की नालायकी वजह से इतनी बड़ी साजिश का पता देश की इंटेलिजेंस सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगा उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि उनकी नाकामयाबी की वजह से कई लोगों के परिवार इस हमले में खत्म हो गए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आखिर उन परिवारों का क्या कसूर था जिनके लोग उसे जगह पर घूमने के लिए गए थे हमारे देश में किस प्रकार के हालात बन गए हैं कि देश में ही लोग सुरक्षित नहीं है और केंद्र की सरकार आए दिन विश्व में अपना राज दिखाने की कोशिश करती है जबकि इस प्रकार के हमले साबित करते हैं कि हमारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां किस प्रकार से सफल हो चुकी है और हमारे लोगों की सुरक्षा में किस प्रकार की चूक हो रही है।

MLA Raman Arora and hundreds of people from Jalandhar Central paid tribute

इट का जवाब पत्थर से मिला- विधायक

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने हजारों की संख्या में उपस्थित साथियों के साथ पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए हम सभी को एकजुट होकर इन परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े रहना पड़ेगा और साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी के इस प्रकार के हमले से बाज आ जाए और भारत को कमजोर समझने की कोशिश ना करें भारत का हर व्यक्ति पाकिस्तान के हर प्रहार का जवाब देने के लिए सक्षम है और इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान के मंसूबों को भारत वासियों ने कभी भी सफल नहीं होने दिया। हर बार इट का जवाब पत्थर से मिला है।

विधायक रमन अरोड़ा ने आज उन सभी परिवारों के लिए भी परमपिता परमात्मा के चरणों में अरदास की जिन परिवारों ने इस हमले में अपने पारिवारिक लोगों की जाने गवा है। विधायक ने कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं की दिवगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास स्थान देना और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देना ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ दूसरे स्टूडेंट्स भिड़े, जमकर हाथापाई, जाने वजह
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों को दी बड़ी राहत, PSIEC के रद्द प्लॉटों को लेकर बड़ा फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.