Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Cost of MBA in Canada: कनाडा में सालाना 84 लाख कमाने का मौका, बस आपको करना होगा ये कोर्स
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Cost of MBA in Canada: कनाडा में सालाना 84 लाख कमाने का मौका, बस आपको करना होगा ये कोर्स

Mahabir
Last updated: April 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कनाडा। Cost of MBA in Canada: कनाडा (Canada) और अमेरिका (US) में भारतीयों (Indian) को लेकर जहां सख्ती की जा रही है, वहीं होनहार और पढ़े लिखे छात्रों के लिए कनाडा (Canada) में कई बेहतर अवसर आज भी हैं। इसमें से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) एक ऐसा कोर्स है, जो आपके लिए सुनहरे भविष्य का रास्ता खोल देता है।

Contents
  • Canada में पढ़ाई कैसे करें
  • Canada में MBA एडमिशन के लिए शर्तें?
  • वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को प्राथमिकता
  • Canada में MBA करने का खर्चा
  • MBA के लिए Canada की टॉप यूनिवर्सिटीज
  • Canada में MBA की स्कॉलरशिप
  • Canada में MBA के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हालांकि कनाडा (Canada) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई के लिए आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। लेकिन MBA को एक ऐसे कोर्स के तौर पर देखा जाता है, जो आपके लिए अवसरों की नई दुनिया खोल सकता है। अगर किसी अच्छे देश से MBA की डिग्री हासिल की जाए, तो फिर नौकरी मिलने में मुश्किलें नहीं होती हैं।

Canada में पढ़ाई कैसे करें

कनाडा एक ऐसा ही देश है, जहां से MBA की पढ़ाई की जा सकती है। आइए जानते हैं कि कनाडा में MBA करने में कितना खर्चा आएगा और यहां पर इस कोर्स की पढ़ाई के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं। पढ़ाई के बाद आपको कितने पैकेज की नौकरी मिल सकती है।

Canada में MBA एडमिशन के लिए शर्तें?

कनाडा में MBA करने के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जिनका हर यूनिवर्सिटी को पालन करना होता है। हालांकि, हर कॉलेज की अपनी अलग-अलग शर्तें हो सकती हैं, लेकिन कुछ सामान्य शर्तों को सभी को मानना पड़ता है, जो इस प्रकार हैं।

स्टूडेंट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। ज्यादातर कॉलेज 4 साल की बैचलर डिग्री मांगते हैं, लेकिन कुछ 3 साल की डिग्री भी स्वीकार कर सकते हैं।

वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को प्राथमिकता

स्टूडेंट के पास किसी भी संबंधित क्षेत्र में 3-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। ज्यादातर यूनिवर्सिटीज कम से कम 12 महीने के वर्क एक्सपीरियंस वाले छात्रों को प्राथमिकता देती हैं।

कनाडा की यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आपके पास न्यूनतम IELTS स्कोर होना चाहिए। आमतौर पर IELTS में 7 बैंड स्कोर की जरूरत पड़ती है, लेकिन कुछ जगहों पर 6 बैंड स्कोर में भी एडमिशन मिलता है। एक अच्छी कनाडाई यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आपके पास 800 में से 500-700 का GMAT स्कोर होना चाहिए।

Canada में MBA करने का खर्चा

कनाडा में MBA की पढ़ाई के लिए, औसतन ट्यूशन फीस सालाना 30,000-40,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 18 से 24 लाख रुपये) होती है। आमतौर पर MBA की डिग्री को पूरा करने में लगभग दो साल लगते हैं। कनाडा में पढ़ाई करने जाने से पहले आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग होनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि ट्यूशन फीस के अलावा रहने-खाने पर भी पैसा खर्च होता है, जो 6 से 8 लाख रुपये सालाना हो सकता है।

इसके अलावा, आपको कनाडा स्टूडेंट वीजा हासिल करने पर भी खर्च करना होगा, जिसकी लागत लगभग 150 कनाडाई डॉलर (लगभग 9200 रुपये) है। यदि आपको बायोमेट्रिक्स देने की जरूरत पड़ती है, तो प्रति व्यक्ति 85 डॉलर (लगभग 5000 रुपये) का अतिरिक्त शुल्क देना होगा है। फिर फ्लाइट टिकट का खर्च है, जो लगभग 50,000 रुपये है।

Study In Canada
Study In Canada

MBA के लिए Canada की टॉप यूनिवर्सिटीज

कनाडा में दुनिया की टॉप MBA यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। QS ग्लोबल MBA रैंकिंग 2025 में कई कनाडाई यूनिवर्सिटीज को भी शामिल किया गया है। MBA के लिए टॉप कनाडाई यूनिवर्सिटीज की सूची नीचे दी गई है।

  • रोटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (टोरंटो विश्वविद्यालय)
  • देसौटेल्स फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (मैकगिल यूनिवर्सिटी)
  • आइवी बिजनेस स्कूल
  • स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस (क्वीन यूनिवर्सिटी)
  • सॉडर स्कूल ऑफ बिजनेस (ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी)
  • शूलिच स्कूल ऑफ बिजनेस (यॉर्क यूनिवर्सिटी)
  • अल्बर्टा स्कूल ऑफ बिजनेस
  • जॉन मोलसन स्कूल ऑफ बिजनेस
  • HEC मॉन्ट्रियल
  • डीग्रूट स्कूल ऑफ बिजनेस (मैकमास्टर यूनिवर्सिटी)

Canada में MBA की स्कॉलरशिप

कनाडा में पढ़ाई महंगी है, लेकिन छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। कुछ स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी द्वारा ही प्रदान की जाती हैं और कुछ संगठनों द्वारा दी जाती हैं। कनाडा में MBA के लिए स्कॉलरशिप की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • टोरंटो यूनिवर्सिटी-द इंटरनेशनल स्टूडेंट फेलोशिप
  • एडम डिंक्स MBA लीडरशिप अवार्ड
  • कृपलानी MBA स्कॉलरशिप
  • रॉस एन क्लाउस्टन MBA अवार्ड
  • UBC सॉडर अर्ली एंट्रेंस अवार्ड
  • स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस- डीन MBA एडमिशन स्कॉलरशिप

Canada में MBA के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

कनाडा में MBA ग्रेजुएट्स के लिए औसत वेतन आमतौर पर 80,000 से 1,07,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 50 लाख से 66 लाख रुपये) सालाना होता है।

शुरुआती स्तर के पदों पर लगभग 60,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) की सैलरी हो सकती है, जबकि एक्सपीरियंस MBA होल्डर्स को 1,37,000 कनाडाई डॉलर (लगभग 84 लाख रुपये) तक की सैलरी मिलती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US Shooting: अमेरिका के कालेज में अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर 1 की मौत, कई घायल
Next Article GST New Rules: जीएसटी के नए नियम की घोषणा, सभी के लिए होगा जरूरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.