Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: भगवंत सिंह मान ने पंजाब के पानी पर साजिश रचने के लिए भाजपा को घेरा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: भगवंत सिंह मान ने पंजाब के पानी पर साजिश रचने के लिए भाजपा को घेरा

Mahabir
Last updated: April 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हरियाणा और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने की घृणित साजिशें रचने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है।

Contents
  • पानी देने का आश्वासन नहीं
  • की ये अपील
  • किसी को भी हमारे पानी को छीनने की अनुमति नहीं

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

हरियाणा के अपने समकक्ष को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केवल मीडिया के माध्यम से श्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का पत्र प्राप्त हुआ है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप संवैधानिक पद पर बैठकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि पंजाब के मुख्य मंत्री ने हरियाणा को पानी देने का आश्वासन दिया है।

 

पानी देने का आश्वासन नहीं

उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है और संवैधानिक पद की जिम्मेदारी निभा रहे व्यक्ति को ऐसा कहना शोभा नहीं देता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने श्री सैनी को कभी भी पानी देने का आश्वासन नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ऐसा वादा तभी कर सकते थे, यदि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए एक भी बूंद पानी होता।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) हर साल पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी का बंटवारा करता है, जो 21 मई से अगले साल के 20 मई तक लागू रहता है। उन्होंने बताया कि बी.बी.एम.बी. ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को क्रमशः 3.318 एम.ए.एफ., 2.987 एम.ए.एफ. और 5.512 एम.ए.एफ. पानी आवंटित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार इस साल 31 मार्च तक अपने हिस्से का पानी उपयोग कर चुकी है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

की ये अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपील की थी कि उनके पास लोगों के लिए पीने का पानी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर पंजाब सरकार ने उदारता दिखाते हुए 6 मार्च, 2025 से हरियाणा को प्रतिदिन 4000 क्यूसेक पानी देना शुरू कर दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही हरियाणा की आबादी तीन करोड़ है, जिसके अनुसार इस राज्य के लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1700 क्यूसेक पर्याप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंजाब से अपनी वास्तविक जरूरत से ढाई गुना अधिक पानी मांगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पंजाब अप्रैल माह से प्रतिदिन यह पानी दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा ने यह तर्क देते हुए कि इस पानी से काम नहीं चल रहा, अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी प्रतिदिन की मांग की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि यह पानी सिंचाई के उद्देश्य के लिए चाहिए और यह समस्या इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि हरियाणा ने अपने पानी का उपयोग सही ढंग से नहीं किया।

किसी को भी हमारे पानी को छीनने की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि पंजाब पहले ही खेतों की सिंचाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहा है, क्योंकि भूजल स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि डैमों में पानी का स्तर चिंताजनक स्थिति में नीचे आ गया है। इसका हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग डैम, भाखड़ा डैम और रणजीत सागर डैम में पानी का स्तर पिछले साल की तुलना में क्रमशः 32 फीट, 12 फीट और 14 फीट नीचे आ चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लिए पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है और इसे किसी के साथ साझा करने का सवाल ही नहीं उठता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पानी का सरोकार केवल पंजाब से है और इसे किसी को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को उसके कानूनी अधिकारों से वंचित करने की कतई अनुमति नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा हरियाणा और केंद्र सरकारों के माध्यम से राज्य के साथ ज्यादती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बी.बी.एम.बी. द्वारा पंजाब के पानी पर डाका डालने के लिए आए दिन नए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए डटकर पहरा देगी और किसी को भी हमारे पानी को छीनने की अनुमति नहीं देगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने पुलिस संस्थानों पर संभावित ग्रेनेड हमले को किया नाकाम, BKI मॉड्यूल के सदस्य ग्रेनेड और पिस्तौल समेत काबू
Next Article Punjab News: उद्योग बने नए क्लासरूम, हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के अनूठे बी.टेक प्रोग्राम का किया आगाज़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.