Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab-Haryana Water Dispute: हरपाल चीमा का नायब सैनी से सवाल, पूछा- क्या आपको कानूनी समझौतों और संवैधानिक प्रावधानों की कोई परवाह नहीं?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab-Haryana Water Dispute: हरपाल चीमा का नायब सैनी से सवाल, पूछा- क्या आपको कानूनी समझौतों और संवैधानिक प्रावधानों की कोई परवाह नहीं?

Mahabir
Last updated: May 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab-Haryana Water Dispute: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब (Punjab) का पानी हरियाणा को अनुचित तरीके से आवंटित करने के प्रयासों के लिए भाजपा और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीमा ने उनपर कानूनी समझौतों और संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

Contents
  • पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य
  • साजिश का डटकर मुकाबला करेंगे
  • किसी भी प्रयास को हम सहन नहीं करेंगे

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

चीमा ने कहा, “हरियाणा ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के तहत कानूनी समझौतों के अनुसार पहले ही अपने हिस्से के पूरे पानी का उपयोग कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा कानून और जल आवंटन संधियों की शर्तों का पालन किया है। लेकिन हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार मिलकर इन समझौतों का उल्लंघन कर रही है। यह सरासर शक्तियों का दुरुपयोग है और भारत के संघीय ढांचे को भी कमजोर करता है।”

पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य

उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और जल संसाधनों पर बहुत अधिक निर्भर है। पंजाब अपने हिस्से के पानी को इस तरह गैरकानूनी और अनुचित ढंग से दूसरे राज्यों को देना बर्दाश्त नहीं कर सकता। भाजपा सरकार की कार्रवाई पंजाब के पानी की लूट के समान है और हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

साजिश का डटकर मुकाबला करेंगे

चीमा ने बीबीएमबी से पंजाब के अधिकारियों को अवैध रूप से हटाने के लिए भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “पंजाब के अधिकारियों को गलत तरीके से हटाया जाना भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बुरे इरादों को उजागर करता है। यह संघीय सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है और पंजाब के अधिकार को कमज़ोर करने का प्रयास है। पंजाब का कोई भी अधिकारी अपना पद नहीं छोड़ेगा। हम इस साजिश का डटकर मुकाबला करेंगे।”

किसी भी प्रयास को हम सहन नहीं करेंगे

केंद्र सरकार के तानाशाही व्यवहार के खिलाफ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “केंद्र की कार्रवाई उनकी तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है। भारत के संघीय ढांचे के तहत पंजाब राज्य के पास सांविधानिक अधिकार और शक्तियां हैं और उन्हें कम करने के किसी भी प्रयास को हम सहन नहीं करेंगे। अब पंजाब के लोगों के साथ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।”

चीमा ने पंजाब के जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और केंद्र सरकार से अपने फैसले को तुरंत वापस लेने एवं जल वितरण को नियंत्रित करने वाले कानूनी समझौतों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह पंजाब के लोगों के साथ बड़ा विश्वासघात है। हम इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बीबीएमबी में पंजाब के पानी का हिस्सा सुरक्षित रहे।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab-Haryana Water Dispute: कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर ने कहा- केंद्र जबरदस्ती पंजाब का पानी हरियाणा को दे रहा, यह पंजाब के लोगों के साथ धोखा
Next Article Jalandhar News: जालंधर में अवैध बन रही कामर्शियल इमारत पर बड़ी कार्रवाई, निगम टीम ने लिया ये एक्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.