Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sitare Zameen Par Trailer: कोच के रूप में बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान, फिल्म में 10 नए कलाकार दिखाएंगे अपना जलवा; देखे ट्रेलर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sitare Zameen Par Trailer: कोच के रूप में बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान, फिल्म में 10 नए कलाकार दिखाएंगे अपना जलवा; देखे ट्रेलर

Mahabir
Last updated: May 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Sitare Zameen Par Trailer: आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, जिसका ट्रेलर कल मंगलवार को रिलीज़ किया गया और इसे व्यापक सराहना मिली। फिल्म के ट्रेलर में आमिर का अनोखा अंदाज देखने के मिल रहा है। ट्रेलर में आमिर की कॉमिक टाइमिंग के अलावा हंसी-खुशी से भरा एक शानदार माहौल देखने को मिल रहा है।

Contents
  • स्पैनिश कहानी की हिंदी रीमेक है ‘सितारे जमीन पर’
  • ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

फिल्म की टैगलाइन है ‘सबका अपना अपना नॉर्मल’। ट्रेलर में आमिर खान (Aamir Khan) दिव्यांग बच्चों के लिए बास्केटबॉल कोच (Football Coach) की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ 3 मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा के अलावा बाकी स्टार कास्ट की झलक भी देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

स्पैनिश कहानी की हिंदी रीमेक है ‘सितारे जमीन पर’

ट्रेलर की शुरुआत बास्केटबॉल के खेल से होती है। फिर सजा के तौर पर आमिर को 10 दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश दिया जाता है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। ये फिल्म 20 जून को थियेटर में रिलीज होगी।

हाल ही में एक्टर ने फिल्म को लेकर बताया कि उनकी नई फिल्म स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हिंदी रीमेक है। ‘चैंपियंस’ साल 2018 में आई थी, जिसमें स्पेन के एडरेस बास्केटबॉल टीम की रियल लाइफ पर आधारित थी। इस फिल्म का पहले हॉलीवुड में भी रीमेक बनाया गया था, जिसमें वुडी हैरेलसन ने कम्यूनिटी सर्विस करने वाले एक गुस्सैल कोच की मुख्य भूमिका निभाई थी।

Aamir Khan
Aamir Khan

‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी

‘सितारे जमीन पर’ को आरएस प्रसन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में दर्शील सफारी और जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। दर्शील ने ‘तारे जमीन पर’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किए हैं और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। बैकग्राउंड स्कोर राम संपत ने दिया है और स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बता दें कि ‘तारे जमीन पर’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक डिस्लेक्सिक बच्चे और उसके आर्ट टीचर के रिश्ते पर आधारित थी। ‘सितारे जमीन पर’ इसकी अगली कड़ी है, जिसकी घोषणा साल 2023 में की गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पाकिस्तान ने 20 दिन बाद छोड़ा BSF जवान, गलती से बॉर्डर पार करने पर पाक रेंजर्स ने पकड़ा था
Next Article Punjab-Haryana Water Dispute: पानी विवाद में पंजाब की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने हरियाणा को दिया बड़ा झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.