Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल

Mahabir
Last updated: May 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जलालाबाद (होशियारपुर)। Punjab News:  आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि पिछली सरकारों की नशा तस्करों से मिलीभगत होने के कारण नशों ने राज्य को अपनी चपेट में ले लिया था। नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जन समूह को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों द्वारा बहुत ही भावुक लहजे में दुख-तकलीफें साझा की गईं जिससे सिद्ध होता है कि पिछली सरकारों ने नशों से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

Contents
  • कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की शानदार सफलता
  • 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की इस अनदेखी के कारण ही नशों की लानत ने पैर पसार लिए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने न सिर्फ नशा बेचने वालों को संरक्षण दिया बल्कि उन्होंने खुद अपने सरकारी वाहनों में यह कारोबार चलाया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नशों के खतरे के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने नौजवानों को इस लानत का शिकार नहीं होने देगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के उपरांत राज्य सरकार का मुख्य ध्यान अब नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों की यह बुराई रातों-रात नहीं पैदा हुई बल्कि सालों से इसने अपने पैर पसारे हैं, जिससे पिछली सरकारों के दौरान अनगिनत परिवार नशों के शिकार हुए। उन्होंने कहा कि नशों ने राज्य की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है, जिससे उनके परिवारों को बेहद दुख सहना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार न सिर्फ नशे की आपूर्ति लाइन तोड़ रही है बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से ही हल किया जा सकता है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खात्मे के लिए राज्य सरकार दोहरी नीति अपनाएगी, जिसके तहत एक तरफ नशा तस्करी को रोका जाएगा और दूसरी तरफ नशों की लानत से निपटने के लिए नौजवानों की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब नशों की दलदल से बाहर होगा और देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह समय की मांग है कि पंजाब दुनिया भर में अपनी पुरातन शान फिर बहाल करे और हर क्षेत्र में दुनिया का ध्वजवाहक बनकर उभरे।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की शानदार सफलता

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की शानदार सफलता के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर बड़ी तसल्ली होती है कि वह गांव जो नशों के मारू प्रभाव के तहत थे, अब राज्य सरकार के साझा प्रयासों के कारण नशा मुक्त हो रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों द्वारा नशा तस्करों को संरक्षण दिया जाता था, पर अब 10,000 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों से संपर्क बनाया जाएगा।

3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे

उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक ढंग से इस्तेमाल करने के लिए पंजाब सरकार राज्य के हर गांव में स्टेडियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही अपने नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियां दी हैं और अब हर गांव में नौजवानों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सुचारू योजना बनाई गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा, CM ने कहा- राज्य में फैली नशों की समस्या पिछली सरकारों की विरासत है
Next Article Punjab News: केजरीवाल का दावा- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं, 10,000 नशा तस्कर सलाखों के पीछे डाले गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.