Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Eye Care Tips: अब नहीं पड़ेगी चश्मे की जरुरत, इन आयुर्वेदिक तरीकों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Eye Care Tips: अब नहीं पड़ेगी चश्मे की जरुरत, इन आयुर्वेदिक तरीकों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Mahabir
Last updated: May 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Eye Care Tips: आंखे हमारी बॉडी का अहम और संवेदनशील अंग हैं जिनसे हमारी जिंदगी रोशन है। इन आंखों की मदद से ही हम दुनिया देखते हैं, रंगों की पहचान करते हैं और अपनी जिंदगी के सारे काम निपटाते हैं। बॉडी के इस जरूरी अंग के साथ हम लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। 8-10 घंटे कंप्यूटर के साथ गुजारते हैं और बचा हुआ वक्त मोबाइल के साथ लग जाते हैं जिससे हमारी आंखों को बेहद कम आराम मिलता है।

Contents
  • आंखों की रेगुलर जांच कराएं
  • सौंफ, काली मिर्च, मिश्री और बादाम के पाउडर का करें सेवन
  • अश्वगंधा का करें सेवन
  • गुलाब जल का करें इस्तेमाल
  • मुलेठी की जड़ का करें सेवन

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डिजिटल लाइफस्टाइल में हम अपनी आंखों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं जैसे आंखों में थकान, जलन, खुजली और भारीपन महसूस होता है। आंखे ड्राई होने लगती हैं, आंखों की रोशनी कम होने लगती है और आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है।

 

आंखों की रेगुलर जांच कराएं

हेल्थलाइन के मुताबिक आंखों की रोशनी को लम्बी उम्र तक बरकरार रखना है तो आंखों की हेल्थ का ध्यान रखें। आंखों को बार-बार झपकने की आदत डालें, हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर की चीज को 20 सेकंड के लिए देखें। ब्लू लाइट से बचाव करें और आंखों की रेगुलर जांच कराएं।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आधा घंटे में आंखों को ब्रेक देने से आंखें रिलेक्स होती है और आंखे हेल्दी रहती है। एक्सपर्ट ने बताया अगर आप आंखों की रोशनी को नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो सौंफ, काली मिर्च, मिश्री और बादाम के पाउडर का सेवन करें। ये चार चीजें आंखों की रोशनी को तेजी से बढ़ाती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और कौन से नुस्खे असरदार साबित हो सकते हैं।

सौंफ, काली मिर्च, मिश्री और बादाम के पाउडर का करें सेवन

अगर आप आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप सौंफ, काली मिर्च, मिश्री और बादाम के पाउडर का सेवन करें। ये पाउडर आंखों को नेचुरल तरीके से कूल करता है,आंखों की ड्राईनेस को कंट्रोल करता है, आंखों को आराम देता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। सौंफ की ठंडी तासीर आंखों को कूल करती है और आंखों को रिलैक्स करती है। सौंफ 100 ग्राम, मिश्री- 200 ग्राम, काली मिर्च- 10-15 दाने और बादाम 50-100 ग्राम ले लें।

पहले सौंफ और बादाम को हल्का भून लें। मिश्री और काली मिर्च को अलग-अलग मिक्सर में बारीक कर लें। सब चीजों को एक साथ मिक्स करके उनका पाउडर बना लें और उसका सेवन रात में सोने से पहले गर्म पानी या गर्म दूध के साथ करें। इस नेचुरल दवा की मदद से एक महीने में ही आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी।

अश्वगंधा का करें सेवन

अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो तनाव को कंट्रोल करती है और बॉडी की सूजन भी कम करती है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी नेचुरल तरीके से बढ़ती है और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होता है। ये आंखों को हेल्दी रखने की बेहतरीन दवा है।

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आप आंखों को गुलाब जल से वॉश करें। गुलाब जल आंखों को ठंडक पहुंचाता है,आंखों की रोशनी बढ़ाता है और सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से आंखों में होने वाली गर्मी से बचाता है।

मुलेठी की जड़ का करें सेवन

अगर आप आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आप मुलेठी का सेवन करें। मुलेठी अपने सूजन-रोधी और शीतल गुणों के लिए जानी जाती है। ये यूवी किरणों के संपर्क से आंखों में होने वाली लाली और जलन को कम करने में मदद करती है। आप गर्मी में मुलेठी खाएं आपकी आंखे हेल्दी रहेंगी और आंखों की गर्मी भी कंट्रोल रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो को लगी गोली
Next Article Covid-19 Cases in India: देश में कोरोना से 11 की मौत, 1047 एक्टिव केस; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौतें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.