Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Norway Chess 2025: वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 को दी मात, खिलाड़ी ने खोया आपा; ज़ोर से टेबल पर पटका हाथ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Norway Chess 2025: वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 को दी मात, खिलाड़ी ने खोया आपा; ज़ोर से टेबल पर पटका हाथ

Mahabir
Last updated: June 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Norway Chess 2025: वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (वर्ल्ड नंबर-5) ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। यह गुकेश की क्लासिकल चेस में कार्लसन के खिलाफ पहली जीत है। इस जीत के साथ 19 साल के गुकेश नॉर्वे शतरंज 2025 की पॉइंट्स टेबल में 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कार्लसन और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

Contents
  • कार्लसन ने गुकेश के खेल पर सवाल उठाए थे
  • गुकेश मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन
  • गुकेश ने चेस ओलिंपियाड भी जिताया था

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

हार के बाद कार्लसन (World Champion Magnus Carlsen) ने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि बाद उन्होंने गुकेश (D. Gukesh) से माफी मांगी और उनकी पीठ भी थपथपाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और चले गए। टूर्नामेंट का पहला राउंड इन्हीं दोनों के बीच खेला गया था। उस मैच में पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन ने गुकेश को हरा दिया था।

Gukesh turns it all around and WINS his first classical game against Magnus Carlsen!https://t.co/7Aid1cvNlK#NorwayChess pic.twitter.com/KMpRadXJq0

— chess24 (@chess24com) June 1, 2025

कार्लसन ने गुकेश के खेल पर सवाल उठाए थे

इससे पहले, गुकेश के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कार्लसन ने कहा था, ‘मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलता। वहां मुझे हराने वाला कोई नहीं है।’ जबाव में गुकेश ने कहा था, ‘मौका मिला तो उनके सामने बिसात पर खुद को परख लूंगा।’

गुकेश मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन

गुकेश ने दिसंबर में सिंगापुर में खेले गए वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराकर खिताब जीता था। 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कास्पारोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को 14वें गेम में हराकर यह टाइटल जीता था। 25 नवंबर को चैंपियनशिप का फाइनल शुरू हुआ था, 11 दिसंबर तक दोनों के बीच 13 गेम खेले गए।

D Gukesh Vs Magnus Carlsen
D Gukesh Vs Magnus Carlsen

गुकेश ने चेस ओलिंपियाड भी जिताया था

10 से 23 सितंबर तक पिछले साल बुडापेस्ट में चेस ओलिंपियाड का आयोजन हुआ था। भारत ओपन और विमेंस दोनों कैटेगरी में चैंपियन बना था। ओपन कैटेगरी में गुकेश ने ही फाइनल गेम जीतकर भारत को जीत दिलाई थी।

जानें, चेस के फॉर्मेट क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज ये चेस के फॉर्मेट हैं। क्लासिकल गेम में खिलाड़ियों को सोचने और रणनीति बनाने के लिए सबसे ज्यादा समय दिया जाता है। यह शतरंज का सबसे पारंपरिक और गंभीर फॉर्मेट माना जाता है। इसमें आमतौर पर प्रत्येक खिलाड़ी को 90 से 120 मिनट मिलते हैं, और अक्सर 40 चालों के बाद अतिरिक्त समय भी। वहीं, रैपिड में 60 मिनट से कम और ब्लिट्ज़ में 10 मिनट या उससे कम समय मिलता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article No Penalty For Low Balance: खाता धारकों के लिए खुशखबरी, अब जीरो बैलेंस पर नहीं देना होगा कोई शुल्क
Next Article Jalandhar News: बसपा नेता ब्लविंदर कुमार का सनसनीखेज आरोप, कहा- AAP के MLA के दबाव में पुलिस ने कर डाला 200 से ज्यादा फर्जी FIR
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.