Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: संतान की संगति पर रखें विशेष ध्यान, परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: संतान की संगति पर रखें विशेष ध्यान, परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: June 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 13 June 2025 : आज 13 जून 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 13 जून, शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं और इसके साथ चंद्राधि योग भी बन रहा है। आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बना हुआ है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन सभी 12 राशियों में से कुछ भाग्यशाली राशियां होंगी जिनके लिए दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी।

आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई पुरानी लेनदेन चुकता होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।

परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है।

राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ सेविंग कर पाएंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई भारी नुकसान हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में आपको थोड़ा संयम रखकर कामों को करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। बड़े सदस्यों का आपको मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक कामो में आप बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, वह अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी बिजनेस को लेकर कोई डील यदि अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।

आपको किसी पास पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी, लेकिन आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।

यदि आपने ससुराल पास के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की जरूरतों को समय से पूरा करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको किसी काम को लेकर झूठ बोलने से बचना होगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कामों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी।

आप अपने सुख-साधनों में वृद्धि करने की कोशिश में लगे रहेंगे और कोई कानूनी मामला भी सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया आज, मां लक्ष्मी जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे अहमदाबाद, घटनास्थल के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.