Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Karisma Kapoor Husband Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Karisma Kapoor Husband Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

Mahabir
Last updated: June 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Karisma Kapoor Husband Death: बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) के पूर्व पति बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का इंग्लैंड (England) में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच (Polo Match) खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।

Contents
  • करिश्मा के पूर्व पति थे संजय
  • करिश्मा के घर पहुंचे लोग
  • संजय कपूर ने की अंतिम पोस्ट

करिश्मा के पूर्व पति थे संजय

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच के दौरान संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसके कारण गले में सूजन और फिर दिल का दौरा पड़ा। बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ।

Karisma Kapoor Husband Sunjay Kapur Death
Karisma Kapoor Husband Sunjay Kapur Death

 

करिश्मा के घर पहुंचे लोग

इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे। संजय की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड से कई सितारे करिश्मा से मिलने उनके घर पहुंचे। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा के घर नजर आए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं। संजय कपूर, दून स्कूल के छात्र रहे हैं और पोलो खेल के बड़े प्रेमी थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे और घटना के समय वो ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है।

Sanjay Kapoor
Sanjay Kapoor

संजय कपूर ने की अंतिम पोस्ट

बता दें कि अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दुख जताया था। संजय कपूर की मौत से कुछ घंटे पहले एक्स ट्विटर पर उनका आखिरी पोस्ट था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है।

मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।” इस पोस्ट के बाद ही संजय कपूर की अचानक मौत की खबर से सोशल मीडिया पर हैरानी और शोक की लहर दौड़ गई। एक यूजर ने लिखा, “जिंदगी वाकई बहुत अनिश्चित है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Kamal Kaur Bhabhi: भाभी कमल कौर मर्डर के मामले में बड़ी अपडेट, इस शख्स ने ली जिम्मेदारी
Next Article Bomb Threat In Air India Flight: फिर मुसीबत में एयर इंडिया की फ्लाइट, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.