Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं? जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं? जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: June 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: आज 14 जून 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज यानी 14 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आपकी काफी समस्याएं आसानी से हल होंगी।

आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें थोड़ा तेजी लानी होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस में भी आप जल्दबाजी के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।

आप किसी के साथ कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। छोटे बच्चों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप तुरंत इन्वेस्टमेंट करने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी छवि और निखरेगी। आप जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन लेनदेन के मामलो में आप किसी अजनबी से डील फाइनल न करें।

किसी खास मेहमान के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चली आ रही थी, तो वह पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी इनकम तो पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी।

लेकिन आपके मन में किसी काम को लेकर संशय पैदा हो सकता है, जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान ने यदि किसी एग्जाम को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है।

मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने नए घर के निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कोई बिगड़ सकती है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए काम को लेकर कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में जुटे रहेंगे, तभी आपको कामयाबी हासिल होगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उससे आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। पिताजी आपको बिजनेस को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे। यदि आप बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठायेगे।

बॉस भी आपसे काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कला से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का पर्व, गणेश जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article Ahmedabad Plane Crash: विमान का मिल गया ब्लैकबाक्स, पायलट का आखिरी मैसेज आया सामने, हादसे से पहले क्या हुआ, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.