Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: मिथुन और कर्क राशियों के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: मिथुन और कर्क राशियों के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: June 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 18 June 2025 : आज 18 जून 2025 की तारीख है, दिन है बुधवार (Wednesday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 18 जून, बुधवार का दिन है। आज के दिन बहुत ही शुभ और फलदायी पद्म योग बन रहा है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसी के साथ आज प्रीति और आयुष्मान नाम का भी योग बन रहा है, जिससे कारण कई राशि वालों को आज के दिन अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। आज के दिन चंद्रमा कुंभ में संचरण कर रहे हैं फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण से कुछ राशिवालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 18 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा संयम रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ परेशान रहेंगे। आप बेवजह क्रोध करने से बचें। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

आपका कोई जरूरी काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही रही थी, तो वह भी दूर होता दिख रही है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें।

सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके पिताजी आपसे काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी योजना को लेकर परेशान थे, तो आज वह फाइनल हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

बिजनेस कर रहे लोगों का धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखकर भोजन करना होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आपको किसी से उधार का लेन-देन करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।

आपको अपने किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहें, क्योंकि वह आपके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। बिजनेस की नई योजनाएं शुरू हो सकती है, जो आपको बेहतर लाभ देगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़ा बढ़ते रहेंगे।

आपको यदि किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। लेनदेन से संबंधित मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी अपने सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

आपको अपने पारिवारिक मामलो में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। बच्चों की सेहत के प्रति आप थोड़ा ध्यान दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को समस्याएं आएंगी, क्योंकि उनके विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान को आप किसी नए कोर्स में काफिला दिला सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके दिल में उथल-पुथल रहेगी।

आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। आप बेवजह खर्च करने से बचें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आज का दिन आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। बिजनेस में आप किसी के साथ कोई पार्टनरशिप करने से बचें।

आपको किसी काम में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आपको पूरा करने की आवश्यकता है। अब दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है। आप अपने पेंडिंग कामों को भी पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपको बेहतर लाभ देंगे।

आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।

आपको वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती हैं। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी से बुलावा आ सकता है। आप घूमने-फिरने में अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन आपको इन सबके साथ-साथ अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article Jalandhar News: जालंधर के प्रापर्टी डीलर ने किया घिनौना काम, FIR दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.