Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: सिंह और कुंभ राशि के लोगों को बिजनेस में होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: सिंह और कुंभ राशि के लोगों को बिजनेस में होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

Mahabir
Last updated: June 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 : आज 19 जून 2025 की तारीख है, दिन है गुरुवार (Thursday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 19 जून, गुरुवार का दिन है। आज के दिन सिद्ध और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है जो बहुत ही फलदायी साबित होगा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज सभी 12 राशि वालों में से ज्यादतर राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन कोई बड़ा फायदा हो सकता है।आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 19 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, जिसमें उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्रप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आप लेनदेन से संबंधित कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कोई डील बनते-बनते बिगड़ सकती हैं। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमाने व्यवहार से लोग परेशान रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे और किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

नौकरी में आपके बॉस कामों की सराहना करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने भाई-बहनों से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कोई बदलाव न करें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको टीम वर्क जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपको अपने कामों को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

बिजनेस में भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निपटाने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। यदि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको गुरुजनों से सलाह की आवश्यकता होगी।

विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।

आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपके वह इच्छा पूरी हो सकती है।

आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से काम करने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम समय से पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आप यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

आप अपने बिजनेस में कुछ नयी योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम आसानी से कर सकेंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर और बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें।

कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं के पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको किसी काम को लेकर जोखिम लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करने की आवश्यकता है। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

आपकी सेहत में यदि गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आप काम को लेकर किसी से सलाह ना लें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज रखें गुरुवार का व्रत, श्रीहरि विष्णु जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.