Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, बदलेगा कई राशियों का भाग्यफल, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, बदलेगा कई राशियों का भाग्यफल, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: June 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: आज 21 जून 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 21 जून, शनिवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह की योगिनी एकादशी और सम योग का शुभ संयोग बना रहा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जिसके चलते आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभ अर्जित करने वाला होगा। वहीं आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, अश्विनी नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बनेगा जिसके चलते आज कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने समय और धन दोनों को ध्यान में रखकर कामों को करें, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें।

संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपका कोई मित्र आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जनकल्याण के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करेंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है।

यदि आपने कोई कोई बात छुपा रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने बिजनेस से संबंधित कामों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी अजनबी से काम को लेकर कोई सलाह लेने से बचें। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी डाल सकते हैं।

आपको मन मुताबिक काम न मिलने से भी मन परेशान रहेगा। आपकी संतान किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने जीवन में पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी।

आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने धन को लेकर किसी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। राजनीति में आपकी अच्छी पकड़ रहेगी। आपके सहयोगी भी कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।

संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि नाराज चल थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों को पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका जल्दबाजी के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने साथी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों को ध्यान देकर निपटाने की आवश्यकता है।

आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपना एक लक्ष्य लेकर चलेंगे, तो ही आप अपने कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेगे, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय कर पाएंगे। आप बड़ों की बातों को पूरा महत्व देंगे और बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला आप थोड़ी समझदारी दिखाते हुए लें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज करें भगवान विष्णु जी की पूजा, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति, जाने पंचांग
Next Article Himachal Pradesh: हिमाचल में खचाखच पर्यटक, हिल स्टेशनों पर होटल-गेस्ट हाउस और पार्किंग फुल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.