Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Iran Israel War: अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, ट्रंप का दावा- 3 परमाणु अड्डों को किया तबाह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Iran Israel War: अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, ट्रंप का दावा- 3 परमाणु अड्डों को किया तबाह

Mahabir
Last updated: June 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमेरिका/ईरान। Iran Israel War: इजराइल ( Israel) और ईरान (Iran) के बीच जारी युद्ध में अमेरिका (America) शामिल हो गया है। अमेरिका (America)ने आज सुबह  ईरान (Iran) में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ।

Contents
  • ट्रंप ने देश को संबोधित किया
  • स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे
  • इजराइल में 24 की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

ट्रंप ने देश को संबोधित किया

अमेरिकी (USA) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं।

Donald Trump
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। अमेरिकी हमले को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला इतिहास बदलने वाला है।

pic.twitter.com/wu9mMkxtUg

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 21, 2025

स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे

इजराइल में रविवार से स्कूल, दफ्तर, भीड़-भाड़ वाली जगहों के अलावा सभी आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की मंजूरी और हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है।

इजराइल की होम फ्रंट कमांड की हिदायतों के मुताबिक अब देशभर में सिर्फ जरूरी कामों की इजाजत होगी। इसका मतलब है कि जरूरी जगहों को छोड़कर स्कूल, दफ्तर, भीड़-भाड़ वाली जगहें और कार्यक्रम बंद रहेंगे या उन पर रोक लगी रहेगी।

holiday news
holiday news

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे होम फ्रंट कमांड के आधिकारिक चैनलों, राष्ट्रीय आपातकालीन पोर्टल और मोबाइल ऐप पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

इजराइल में 24 की मौत

इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 10वां दिन है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान में 13 जून से अब तक 657 लोगों की मौत हुई है और 2000 से ज्यादा घायल हैं।

President Trump and I often say: ‘Peace through strength.’

First comes strength, then comes peace.

And tonight, @realDonaldTrump and the United States acted with a lot of strength. pic.twitter.com/7lTWCZkgw7

— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) June 22, 2025

हालांकि, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर्फ 430 नागरिक के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Israel-Iran War
Israel-Iran War

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था (AEOI) ने परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उल्लंघन बताया है। मेहर न्यूज के मुताबिक एजेंसी ने बयान में कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में होने के बावजूद किया गया। इसमें एजेंसी की चुप्पी या सहयोग भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था (AEOI) ने कहा कि अमेरिका ने खुद राष्ट्रपति ट्रम्प के जरिए इन हमलों की जिम्मेदारी ली है, जबकि ये ठिकाने IAEA की निगरानी में थे, और किसी भी तरह के समझौते का उल्लंघन नहीं कर रहे थे। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह ‘जंगल के कानून’ जैसी कार्रवाई की निंदा करे और ईरान को उसके वैध अधिकार दिलाने में समर्थन दे।

AEOI ने ईरानी जनता को भरोसा दिलाया कि दुश्मनों की कोशिशों के बावजूद, हजारों वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मेहनत से ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाता रहेगा और इसे कोई रोक नहीं सकेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में IAS अफसर समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह
Next Article Aaj ka Panchang: आज अन्न और धन का करें दान, घर में आएगी सुख और शांति, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.