Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: हनुमान जी की कृपा से इन राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: हनुमान जी की कृपा से इन राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: June 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज 24 जून 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है।। पंचांग की गणना के मुताबिक मंगलवार, 24 जून के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ आज के दिन रोहिणी नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वालों पर हनुमान जी विशेष रूप मेहरबान होंगे। आज के दिन कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 24 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

यदि आपने कोई निवेश किया था, तो आपको लाभ होगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपनी माताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशियां लेकर आने वाला है। मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपका कोई प्रिय मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको बिजनेस में भी कोई अच्छी सफलता मिलने से आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें।

राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्ता में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा।

आपका कोई कानूनी मामला यदि आपके लिए सिर दर्द बना हुआ था, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे। किसी नए घर मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं।

परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से ताजगी लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी समस्या के उभरने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपका मन किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा।

आपके कुछ खर्च आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं की पुर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी इनकम को ध्यान में रख कर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संतान के करियर में आज अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने बिजनेस में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धन को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें और यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने सभी कामों का आसानी से निपटाने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती है।

आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कोई बात घर के बाहर किसी को बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वास्थ्य स्वार्थ समझ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

आपके धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है। आप यदि किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वहां से आपको बुलावा आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनकी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

आपको वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज रखें मंगलवार का व्रत, हनुमान जी की कृपा से होंगे सारे काम
Next Article Punjab Weather: पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.