Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: मकर, धनु और मीन राशि वालों को धन अर्जित का संयोग, पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: मकर, धनु और मीन राशि वालों को धन अर्जित का संयोग, पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: June 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 27 June 2025 : आज 27 जून 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज शुक्रवार, 27 जून को सर्वार्थ सिद्धि का शुभ योग बना हुआ है। आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का दिन है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार मकर, धनु और मीन राशि वालों के लिए धन के मामले में शानदार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार में आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। आज के दिन रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 27 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज आपकी सेहत कमजोर रहने वाली है, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आप यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।

बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप कुछ नया क्रिएटिव करने में लगे रहेंगे। बॉस को आपकी यह आदत खूब पसंद आएगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आप किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो उन्हें कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। किसी भूमि और भवन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से अपने कामों को निपटाना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आप अपने कामों को लेकर आलस्य दिखा सकते हैं, लेकिन बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

आप किसी को धन उधार देने से बचें। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको घेरे हुए थी तो वह भी दूर हो सकती है।

आपको किसी गलत निर्णय को लेने के लिए पछतावा हो सकता है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। भाई और बहनों से आपकी खूब पटेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान लेकर आ सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने धन और समय दोनों को बचाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के मार्गदर्शन से आप किसी नए काम में आगे बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक कलह को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं।

आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। जीवनसाथी से कोई बात आप बहुत ही संयम रखकर करें। आपकी किसी बात से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा और आप किसी से मांगकर वाहन चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। किसी नये घर और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

आपके बॉस आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और राजनीतिक में आप थोडा़ सोच समझकर हाथ बढ़ाएं, लेकिन विरोधी जहां आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है और आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग
Next Article Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.