Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: चंद्रमा कर्क राशि में कर रहा है संचरण, जानिए अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: चंद्रमा कर्क राशि में कर रहा है संचरण, जानिए अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: June 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज 29 जून 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 29 जून, रविवार का दिन है, चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं जबकि भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि में गोचर आज करेंगे।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। वृषभ राशि के लोगों के लिए पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि के लोगों को आज के दिन कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 June 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा। आप कोई भी काम थोड़ा समझदारी दिखाते हुए उठाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई काम को लेकर पुरस्कार आदि मिल सकता है। माता-पिता का स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप अपनी पर्सनालिटी पर भी पूरा ध्यान देंगे।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने घर के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

परिवार में आपसी कलह आपको टेंशन दे सकती है। आप बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके बॉस आपको अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार दे सकते हैं।

रोजगार को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

आज आप किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की मदद से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं।

आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी शारीरिक समस्या को यदि आपने छोटा समझा, तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि व्यापार की योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको कोई अच्छा लाभ देगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है।

आप अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी आपको राजनीति में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।

आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी अच्छे अवसर के मिलने की संभावना है। आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाई-बहनों से मदद ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

आपको अपनी आंखों से संबंधित किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें।

जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े और गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: रविवार को बन रहे कई योग, मां कुष्मांडा जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी में रथ यात्रा के दौरान मंदिर में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.