Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Hera Pheri 3: अक्षय-परेश में लम्बे समय से चल रहा विवाद खत्म, फिल्म में ‘बाबू राव’ की वापसी; एक्टर ने किया कन्फर्म
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Hera Pheri 3: अक्षय-परेश में लम्बे समय से चल रहा विवाद खत्म, फिल्म में ‘बाबू राव’ की वापसी; एक्टर ने किया कन्फर्म

Mahabir
Last updated: June 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Hera Pheri 3: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल में लम्बे समय से फिल्म हेरा फेरी 3 में आने को लेकर विवाद चल रहा था। पर परेश रावल ने इस विवाद खत्म करते हुए फिल्म में वापसी का कन्फर्मेशन दे दिया है। कुछ समय पहले ही क्रिएटिव डिफरेंस के चलते परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ दी थी, जिससे फैंस काफी निराश थे। हालांकि, अब एक्टर ने फिल्म में वापसी कन्फर्म करते हुए कहा है कि वो चाहते हैं कि सब साथ आएं और मेहनत करें।

Contents
  • ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां- परेश
  • परेश रावल ने फिल्म छोड़ी तो अक्षय ने भेजा था लीगल नोटिस
  • परेश के फिल्म छोड़ने से रो पड़े थे अक्षय कुमार
Paresh Rawal is back in the film Hera Pheri 3
Paresh Rawal is back in the film Hera Pheri 3

ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां- परेश

परेश रावल (Paresh Rawal) से हिमांशू मेहता के पॉडकास्ट में हेरा फेरी 3 से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘नहीं कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई चीज लोगों को इतनी ज्यादा भाती है तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने आपको बहुत सराहा है। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब हाथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।’

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बातचीत में जब परेश से पूछा गया कि क्या अब वो फिल्म में नजर आएंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कहा है, ‘पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वो मेरे सालों से दोस्त हैं।’

परेश रावल ने फिल्म छोड़ी तो अक्षय ने भेजा था लीगल नोटिस

दरअसल, परेश रावल हेरा फेरी 3 का हिस्सा थे, हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी। फिल्म को अक्षय कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में परेश के अचानक फिल्म छोड़ने की खबर आने के बाद एक्टर की टीम ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया। अक्षय की वकील पूजा तिडके ने कहा था कि प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया है, इसलिए इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विवाद बढ़ने पर परेश रावल ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपए 5 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दिया। विवाद इसलिए भी हुआ, क्योंकि परेश रावल ने मेकर्स से फिल्म छोड़ने की बात करने से पहले मीडिया में इसकी अनाउंसमेंट कर दी थी।

 Akshay Kumar
Akshay Kumar

परेश के फिल्म छोड़ने से रो पड़े थे अक्षय कुमार

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा- अक्षय कुमार का फिल्म के साथ भावनात्मक लगाव है। जब उनको जब परेश के फिल्म छोड़ने के फैसले के बारे में पता चला तो वे इमोशनल हो गए। वे रोने लगे और मुझसे पूछा- परेश ऐसा क्यों कर रहे हैं? अगर परेश फिल्म नहीं करना चाहते हैं तो इसकी वजह से अक्षय कुमार को पैसों का नुकसान नहीं होना चाहिए। मैं समझता हूं कि अक्षय ने नोटिस भेजने का कदम क्यों उठाया है? परेश को जो भी फैसला लेना था, एक बार हमसे बात करते। हम सब सालों से दोस्त हैं, एक कॉल पर सारी बात बताई और समझी जा सकती थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Building Collapsed: ताश के पत्तों की तरह ढह गई 5 मंजिला बिल्डिंग, मची अफरा-तफरी
Next Article Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में मेले के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.