Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: BJP New President: हिमाचल-उत्तराखंड समेत 9 राज्यों में BJP अध्यक्ष नियुक्त, कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

BJP New President: हिमाचल-उत्तराखंड समेत 9 राज्यों में BJP अध्यक्ष नियुक्त, कब होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन?

Mahabir
Last updated: July 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP New President News Update: देश के कई राज्यों में अगले दो सालों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा (BJP) ने अपना संगठन पहले से ज्यादा मजबूत करने की कसरत शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई राज्यों के अध्यक्ष की नियुक्ति पर उच्चस्तरीय मंथन चल रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कार्य़कारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर कई मीटिंग कर चुके हैं।

Contents
  • 9 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति
  • खंडेलवाल बने MP के अध्यक्ष
  • महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण बने अध्यक्ष
  • महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड की कमान
  • बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल के अध्यक्ष
  • पीवीएन माधव आंध्र प्रदेश के अध्य़क्ष बने
  • तेलंगाना की कमान एन रामचंदर राव को

9 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लगातार मीटिंग के बाद आखिरकार आज 9 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने अब तक 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अध्यक्ष की नियुक्त की है। ताजा नियुक्ति मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में की गई है। भाजपा ने हेमंत कुमार खंडेलवाल (Hemant Kumar Khandelwal) को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव की तैयारी चल रही है।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 19 राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति जरूरी होती है। हालांकि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा थोड़ी देरी कर सकती है। दरअसल भाजपा का फोकस उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka), दिल्ली (Delhi) और हरियाणा (Haryana) जैसे राज्यों में चुनाव पूरे होने के बाद किया जा सकता है।

खंडेलवाल बने MP के अध्यक्ष

मध्य़ प्रदेश (Madhya Pradesh) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल से दो बार के विधायक हैं। वह बैतूल के सांसद भी रहे हैं। उनके पिता भी इसी सीट से जीतते थे। खंडेलवाल को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का करीबी माना जाता है। उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में गहरी पैठ है। एमपी में खंडेलवाल की नियुक्ति से भाजपा वैश्य समुदाय तक मजबूती के संकेत देना चाहती है।

Amit Shah
Amit Shah

महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण बने अध्यक्ष

इसके साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) को अध्यक्ष बनाया गया है। चव्हाण डोंबिवली से चार बार के विधायक हैं। उन्होंने लोक निर्माण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण सहित कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाली हैं। उन्हें सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी करीबी माना जाता है।

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड की कमान

भाजपा ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में उलटफेर किया है। उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र भट्ट इससे पहले साल 2022 में भी उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उन्हें एक बार फिर भाजपा ने अध्यक्ष बनाया है। भट्ट दो बार के विधायक हैं और एबीवीपी (ABVP) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उत्तराखंड में ठाकुर मुख्यमंत्री और ब्राह्मण अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भाजपा ने राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) पर फिर से विश्वास जताया है। भाजपा ने राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। वह लगातार तीसरी बार हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। बिंदल पांच बार के विधायक रह चुके हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। 2007 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तब बिंदल उसमें स्वास्थ्य मंत्री थे। बिंदल को जेपी नड्डा का करीबी माना जाता है।

JP-Nadda
JP-Nadda

पीवीएन माधव आंध्र प्रदेश के अध्य़क्ष बने

भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में पीवीएन माधव (P. V. N. Madhav) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जब आंध्र अविभाजित था, तब पीवीएन माधव के पिता पीवी चलपति राव भाजपा के अध्यक्ष थे। पीवीएन माधव भाजयुमो और आरएसएस से जुड़े रहे है और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तेलंगाना की कमान एन रामचंदर राव को

इसके साथ ही भाजपा ने तेलंगाना (Telangana) में एन रामचंदर राव (N. Ramchander Rao) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। तेलंगाना में एटाला राजेंद्र और अरविंद धर्मपुरी जैसे कई दिग्गजों के बावजूद एन रामचंदर राव को चुना जाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। उनकी नियुक्ति के बाद राजा सिंह ने पार्टी छोड़ दी। वहां पार्टी में दरार शुरू हो गई है। हालांकि इसे दुरुस्त करने के लिए हाईकमान के नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UK Work Visa: अब यूके का वीजा पाना होगा मुश्किल, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; भारतीयों पर पड़ेगा असर
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की स्कूल शाखाओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों का किया स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.