Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, संतान को लेकर मिलेगी गुड न्यूज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, संतान को लेकर मिलेगी गुड न्यूज

Mahabir
Last updated: July 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 02 July 2025 : आज 02 जुलाई 2025 की तारीख है, दिन है बुधवार (Wednesday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज बुधवार, 02 जुलाई है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज के दिन कई तरह के शुभ योग का निर्माण हुआ है जिसके चलते कई राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, कुछ लोगों की नई योजना सही दिशा में होगी। कुछ राशि वालों को संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 02 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की दी गई जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें।

आप अपने घर के लिए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान पर थोड़ा संयम रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना पड़ें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आप किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको सदस्यों में एकजुटता बनाए रखना होगी।

आप कहीं घूमने फिरने जाएं, उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने बिजनेस में थोड़ा सोच समझकर भी धन लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में कोई नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको कुछ जरूरी टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं।

आप किसी बात को लेकर थोड़ा टेंशन ले सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपका किसी नए घर आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर काम करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

भाई व बहनों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि कोई पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको जीवनसाथी के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी बात से परिवार में कहासुनी हो सकती है।

आप किसी वरिष्ठ सदस्य से काम को लेकर कोई सलाह लें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, लेकिन आपका कोई मित्र आपके लिए इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें, तो ही बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है आपको काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील हुई थी तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर आप विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ले सकते हैं जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा।

आपको अपने काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके घर में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिससे सदस्यों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है और दूरियां आने की संभावना है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है।

आपको अपने माता-पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित, काम में आ रही बाधा होगी दूर; पढ़ें पंचांग
Next Article CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर जारी, यहां करें डाउनलोड, NTA जल्द जारी करेगा Result 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.