Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में, बदलेगी ग्रहों की चाल, पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में, बदलेगी ग्रहों की चाल, पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: July 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 03 July 2025 : आज 03 जुलाई 2025 की तारीख है, दिन है गुरुवार (Thursday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 03 जुलाई का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हुआ है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज हस्त नक्षत्र, परिध योग के साथ-साथ रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मेष राशि वालों को आज के दिन सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। वृषभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नया अनुभव प्राप्त होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 03 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कुछ बेवजह के कामों को लेकर भी परेशान रहेंगे। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको उनकी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं।

आपके साथ बिजनेस में कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आप अपने आंख और कान खुले रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपकी कोई अटकी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे।

आप अपने रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई करने की सोचेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसके लिए आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा।

आपको आज भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर मार्केट में आपके किसी एक्सपर्ट की राय लेना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमौजी कामों से आपके सहयोगी भी परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी किसी से न उलझें, नहीं तो इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप कोई फैसला उन पर ना डालें, आपको सिरदर्द और बदनदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

आपको अपने आप पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति से बचने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप आप थोड़ा देखभाल कर ही करें।

आप संतान के लिए कोई लैपटॉप और मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई पुराना प्यार वापस आ सकता है, जिससे आपके गृहस्थ जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य थोड़ा परेशान रहेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपकी किसी बात से आज माताजी परेशान रहेंगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

आज आप सोच समझकर कामों को पूरा करेंगे, लेकिन उस पर आपका खर्चा भी अधिक होगा। जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं।

आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटें। आपके परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी भी शुरू हो सकती है। नौकरी के लिए कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है। आपको किसी नए वाहन के खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गलत इन्वेस्टमेंट को करने से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर ही हाथ बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिलने से उनके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो उनके बॉस से चुगली लगा सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा।

आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट में आप थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।

आप अपनी नौकरी में मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी के लिए आप ट्राई कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें।

जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: गुप्त नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा जी की पूजा, सभी दुख होंगे दूर
Next Article Punjab News: पुलिस प्रशासन में फेरबदल, कई SHO और पुलिसकर्मी बदले गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.