Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है, राशियों के ग्रहचाल बदलेंगे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है, राशियों के ग्रहचाल बदलेंगे

Mahabir
Last updated: July 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 5 July 2025: आज 5 जुलाई 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 5 जुलाई, शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज का राशिफल चंद्र राशि के आधार पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में है फिर इसके बाद वृश्चिक राशि में होगा। आज के दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है जिसके चलते आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 5 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में यदि पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल करेंगे, तो वह आने वाले समय में आपको अवश्य समस्या देगी। आप किसी परिजन के घर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ने की सोच रहे थे, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप सभी कामों को समय से निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी और रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन आप थोड़ा धैर्य रख कर ले और आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य भी नाराज रहेंगे। आपको अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत की आवश्यकता होगी।

शेयर मार्केट में आप थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, लेकिन आपके लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने घर के कामों में भी कोई बदलाव करने की सोचेंगे और रखरखाव पर भी पूरा ध्यान देंगे।

आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी योजनाओं में धन लगाने से आपको बेहतर लाभ मिलेगा। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर योजना तो बनाएंगे, लेकिन आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी मेहनत जारी रखें।

संतान की फरमाइश पर आप उन्हें कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चले, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी सेहत को लेकर भी सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके घर परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर मे किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी दूसरे की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आप दानपुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी से बेवजह न उलझे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप बड़े सदस्यों से राय अवश्य लें, तभी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आप जीवनसाथी के लिए कोई नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्त आपको इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान बता सकते हैं, जिसमें आप थोड़ा सोच समझकर ही धन लगाए।

आपको किसी कानूनी मामले में निराशा हाथ लगेगी। आपकी बिजनेस को लेकर कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में भी बेवजह बोलने से बचना होगा। आप दिल से काफी खुश रहेंगे, इसलिए आप अच्छा सोचेंगे।

आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आप जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत व ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें और आपको संतान के करियर पर पूरा ध्यान देना होगा, उन्हें एक नई राह दिखानी होगी। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

आपका कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपके बिजनेस में चांद लगेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपना एक लक्ष्य लेकर चलेंगे, तो ही आप अपने कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेगे, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय कर पाएंगे। आप बड़ों की बातों को पूरा महत्व देंगे और बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला आप थोड़ी समझदारी दिखाते हुए लें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: भगवान शनि देव जी की करें पूजा, सभी दुख-तकलीफ होगी दूर
Next Article Bihar Crime News: मशहूर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, कारोबारियों में रोष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.