Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन भौम प्रदोष का शुभ योग, इन राशियों को होगा लाभ, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज के दिन भौम प्रदोष का शुभ योग, इन राशियों को होगा लाभ, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: July 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 8 July 2025: आज 8 जुलाई 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक मंगलवार 8 जुलाई का शुभ दिन है, वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के बाद गुरु की राशि धनु में होगा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन भौम प्रदोष का शुभ योग भी बन रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में आज के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 8 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। आप अपने कामों को तेजी से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर के कामों में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बाद में आपको पछतावा हो सकता है। आपकी बिजनेस में भी कोई अटकी हुई डील फाइनल होगी, जो आपको थोड़ी टेंशन दे सकती है और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन आपकी बातचीत के जरिए दूर करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने परिजनों पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा और आप परिवार में किसी सदस्य पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। छोटों की गलतियों को आपको बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। करीबियों को आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने ना दें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी वाणी के आकर्षण से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को इसका अच्छा फायदा मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से आपकी खूब पटेगी। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है प्रदोष व्रत, महादेव जी की करें पूजा, जाने आज का पंचांग
Next Article Petrol-Diesel Price: मंगलवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.