Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: अचानक धन लाभ के योग, इन राशियों को होगा लाभ, पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: अचानक धन लाभ के योग, इन राशियों को होगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: July 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज 11 जुलाई 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। पंचांग की गणना के मुताबिक आज शुक्रवार, 11 जुलाई है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हैं, फिर इसके बाद मकर राशि संचरण होगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र योग के साथ वसुमान योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहा है और कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें।

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको पिताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।

विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से कहासुनी होने की संभावना है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या के कारण कुछ कठिनाइयां आएंगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने जूनियर से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको अपने सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।

परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में भी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे, जो आपको परेशानी देंगे।

दोस्तों व सगे संबंधियों से निकटता आएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप कहीं बाहर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

आप अपने विरोधियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सहयोग बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।

आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।

कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छी सफलता मिलने से काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमने भी लेकर जा सकते हैं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेंगी, लेकिन आपको कुछ नई इनकम भी बढ़ेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।

परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा करेंगे। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज से सावन माह शुरु, भगवान शिव का करें पूजा-पाठ, जाने पंचांग
Next Article ED Raid News Update: डंकी रूट की जड़ें जालंधर में, ED ने अब तक 30 पासपोर्ट-डिजिटल डिवाइस किया बरामद, जल्द होगा बड़ा खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.