Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण, इन राशियों को मिलेगा लाभ, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: July 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज 13 जुलाई 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 13 जुलाई, रविवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का संचरण मकर राशि में होगा।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन सूर्य और गुरु का गोचर मिथुन राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग का निर्णाण हुआ है। जिससे आज के दिन वृषभ, कर्क, सिंह समेत राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई निर्णय अच्छा लाभ देगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को सक्सेस मिलने की संभावना थोड़ी कम है, क्योंकि उनके विरोधी उन्हें परेशान करेंगे। आपको पारिवारिक किसी मामले को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए निपटाने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्क से लाभ लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको संतान के करियर में चल रही समस्याओं के लिए कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर ढील बिल्कुल ना दें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिल सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान है, तो उसमें आपके पिताजी की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में भी काफी रूचि रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके किसी के लिए गए फैसले से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नही पड़ना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। कारोबार में भी आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे टेंशन भी बनी रहेगी। आप अपने कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आज आप बढ़िया मूड में रहेंगे, जिससे मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा और जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से बाद में आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। बिजनेस में भी आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती करने से बचना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर करने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम निकालने के लिए अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आप खुला खर्च करेंगे, जिस कारण बाद में आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में पिताजी से सलाह मशवरा करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को ठीक-ठाक रखना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: सूर्य देव के संग महादेव की पूजा-अर्चना करें, जाने आज का पंचांग
Next Article Weather Rainfall: हिमाचल में फिर लैंड स्लाइड, 250 सड़कों समेत नेशनल हाईवे बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.