Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: मान सम्मान में होगी वृद्धि, स्वास्थ्य में आ सकती गिरावट; पढ़ें अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: मान सम्मान में होगी वृद्धि, स्वास्थ्य में आ सकती गिरावट; पढ़ें अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: July 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज 17 जुलाई 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 17 जुलाई, गुरुवार का दिन है। आज के दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है फिर इसके बाद मेष राशि में होगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 17 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी बॉस आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उस पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दान-धर्म के कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ देगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और आपको परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। माताजी से आप थोड़ा सोच समझकर ही कोई बात बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको भागदौड़ तो होगी ही उसके साथ-साथ धन खर्च भी अधिक होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और वह अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी किसी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने मन में यदि किसी काम को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो ही आपका वह काम पूरा होगा। पैतृक मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक में न पाएं, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है। आपको बेवजह बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी अजनबी लोगों से कोई लेनदेन करें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में कमजोर रहेगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप इस समय कोई जोखिम लेने से बचें और यदि आप सट्टेबाजी और शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी एक्सपर्ट की राय से करना बेहतर रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर यदि कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बनाकर चलें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप धैर्य और संयम से कामों को निपटाएंगे, तो आपके काम आसानी से निपट जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है सावन कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, जाने आज का पंचांग
Next Article Petrol-Diesel Price: गुरुवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.