Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Congress Party Meeting: कांग्रेस पार्टी की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, लाठी डंडों से मारपीट, कई नेता घायल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress Party Meeting: कांग्रेस पार्टी की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, लाठी डंडों से मारपीट, कई नेता घायल

Mahabir
Last updated: July 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, गोरखपुर/लखनऊ। Congress Party Meeting: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई वाली भाजपा (BJP) को हराने की रणनीति में जुटी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) एकजुट ही नहीं हो पा रही है। यही नहीं, कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में आपस में ही मारपीट हो रही है, लात घूंसे चल रहे हैं। हालत यह है कि बैठक में ही एक दूसरे की पिटाई की जा रही है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) से सामने आया है।

Contents
  • मारपीट से अफरातफरी
  • लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला
  • कार्यालय में मुझे पीटा गया
  • संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर (Gorakhpur) में कांग्रेस कमेटी की पूर्वी जोन की बैठक में रविवार सुबह मारपीट हो गई। देवरिया बाइपास के सत्यम लान में दो पूर्व ब्लाक अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के ललकारने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीश उपाध्याय, जयगोविंद, महासचिव व अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनोद पांडेय, आलोक शुक्ल और 10 से ज्यादा अज्ञात कांग्रेसियों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से मारने का आरोप लगाया।

Congress Party Meeting
Congress Party Meeting

मारपीट से अफरातफरी

बैठक में मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। उरुवा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी और गोला के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी को चोट लगी है। सच्चिदानंद तिवारी एफआरआर दर्ज कराने के लिए रामगढ़ताल थाने पहुंचे हैं। जयप्रकाश तिवारी के जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर है।

उरुवा ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि रविवार को मैं, गोला ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, सुखराम यादव, जीतबंधन प्रसाद आदि के साथ सत्यम लान पहुंचे। मुझे कुछ दिनों पहले छह वर्ष के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। मैं लगातार पार्टी के लिए संघर्ष करता रहा। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के इशारे में ऐसा किया गया।

लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला

इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के सामने अपना पक्ष रखना चाह रहा था। हम लोग जैसे ही सत्यम लान के अंदर पहुंचकर मंच की ओर बढ़े, पहले से ही लाठी-डंडा और धारदार हथियार के साथ मौजूद श्रीश उपाध्याय, जयगोविदं, विनोद पांडेय, आलोक शुक्ल आदि ने रोकना शुरू कर दिया। हम आगे बढ़ने लगे तो जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने सभी को ललकारा कि इनको पीटकर बाहर भगाओ।

इसके बाद सभी ने पिटाई शुरू कर दी। उस समय कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल भी थे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सभी ने मिलकर बाहर कर दिया। मैंने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई।

Congress Party
Congress Party

कार्यालय में मुझे पीटा गया

सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ सत्यम लान पहुंचे। मैंने उनसे मिलकर पत्रक सौंपा और खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी।

बताया कि तकरीबन एक सप्ताह पहले भी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मुझे पीटा गया था। इसके बाद बिना अधिकारी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कंधे पर हाथ रखकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक

कांग्रेस के पूर्वी जोन में 12 जिले हैं। यहां संगठन को मजबूत करने, भाजपा के खिलाफ चुनाव में लड़ाई लड़ने आदि का गुर सिखाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, सुप्रिया श्रीनेत आदि की मौजूदगी में सत्यम लान में बैठक हो रही है।

11 जिलों के तकरीबन चार सौ जिला व शहर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक प्रभारी सचिव, जिले के पांच-पांच प्रमुख वक्ता व प्रवक्ता, कार्यालय प्रभारी व जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम के प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Fauja Singh: दुनिया के सबसे उम्रदराज 114 साल के एथलीट फौजा सिंह पंचतत्व में विलीन
Next Article Anmol Gagan Mann: अनमोल गगन मान से मिले AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, इस्तीफे पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.