Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ UK के PM स्टार्मर की मीटिंग, खालिस्तानियों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ UK के PM स्टार्मर की मीटिंग, खालिस्तानियों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा

Mahabir
Last updated: July 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/यूके। PM Narendra Modi UK Visit News Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) से चरमपंथी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की। उन्होंने ब्रिटिश पीएम से मुलाकात के दौरान कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक आजादी का गलत इस्तेमाल करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Contents
  • आतंकवाद के खिलाफ सख्त लड़ाई
  • भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ
  • भारत में UK की व्हिस्की-कारें सस्ती होंगी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आजादी के नाम पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। PM मोदी ने यह बात ऐसे समय में कही जब ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों का असर बढ़ रहा है। PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हम पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर और उनकी सरकार के आभारी हैं।

PM Narendra Modi UK Visit News Update
PM Narendra Modi UK Visit News Update

आतंकवाद के खिलाफ सख्त लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह के दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने यह भी कहा कि भारत से भागे हुए आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए ब्रिटेन को सहयोग करना चाहिए।

भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ

भारत (India) और ब्रिटेन (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। PM मोदी (PM Narendra Modi) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में गुरुवार को लंदन में एग्रीमेंट पर दस्तखत हुए। इसे लेकर दोनों देशों के बीच 3 साल से बातचीत चल रही थी।

PM Narendra Modi UK Visit News Update
PM Narendra Modi UK Visit News Update

समझौते के बाद नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जताई। उन्होंने भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि यूके में रहने वाले भारतीय मूल के लोग हमारे संबंधों में एक लिविंग ब्रिज का काम करते हैं। मोदी ने स्टार्मर को भारत आने का न्योता दिया।

भारत में UK की व्हिस्की-कारें सस्ती होंगी

भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर सस्ते होंगे। आज 24 जुलाई को भारत और यूके ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया। 2022 से इस पर बातचीत चल रही थी। अब भारत के 99% सामानों को UK में जीरो टैरिफ पर निर्यात किया जाएगा।

PM Narendra Modi UK Visit News Update
PM Narendra Modi UK Visit News Update

वहीं यूके के 99% सामान 3% एवरेज टैरिफ पर आयात होंगे। इससे 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके यूके समकक्ष कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 400 स्थानों पर छापेमारी; 85 नशा तस्कर काबू
Next Article Punjab News: डॉ. बलजीत कौर द्वारा विभाग में नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.